अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है जो वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले शासन को करारा झटका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में विरोध के एक नए दौर की शुरुआत है. मंगलवार को हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की यह जीत महंगाई, ईरान के साथ युद्ध और सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर चिंताओं के प्रति उनकी गहरी नाराजगी दर्शाती है.
डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास से लेकर आयोवा और न्यू हैम्पशायर तक कई राज्यों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया. इनमें वे राज्य भी शामिल हैं जहां दो साल पहले ट्रंप ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण से ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने की राह में बाधाएं आने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? खुद बताई वजह, ईरान से जंग समेत 5 बड़े कारण
डेमोक्रेट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया: ट्रंप
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्णायक बढ़त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. ट्रंप ने कहा, ‘मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं, और मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखता हूं.’ उन्होंने कहा कि वह खुद चुनावी मैदान में नहीं थे और इस बारे में कुछ किया नहीं जा सकता था. ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैं खुद चुनाव लड़ रहा होता, तो हम जरूर जीतते.’
राष्ट्रपति ने विरोधी दल के साथ काम करने की अपनी योजना पर कहा, ‘मैं कई डेमोक्रेट्स को जानता हूं. मेरे पास पूर्ण वीटो है, और मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतकाम करेंगे.’ आपको बता दें कि डेमोक्रेट्स ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में सीनेट की सीट पर जीत हासिल की. ये वे राज्य हैं जहां ट्रंप ने खुद जमकर चुनाव प्रचार किया था और मतदाताओं से यह मानकर वोट देने की अपील की थी कि वे खुद मैदान में हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines