दुबई के एमिरेट्स रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब मजदूरों को ले जा रही एक मिनीबस, सड़क के बीचों-बीच खराब खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. दुबई पुलिस के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाली टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
ट्रक में पीछे से आ घुसी मिनीबस
दुबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक ट्रक में अचानक कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ सका और सड़क के बीच में ही रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक मिनीबस खुद को संभाल नहीं पाई और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. मिनीबस में सवार सभी लोग मजदूर थे जो काम के सिलसिले में जा रहे थे.
यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान
लापरवाही बनी हादसे की वजह
दुबई पुलिस में जनरल डिपार्टमेंट ऑफ ट्रैफिक के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सालेम बिन सुवैदान ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने बताया, ‘शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि बस चालक कथित तौर पर सड़क पर ध्यान देने और आगे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रहा. इसी लापरवाही के चलते बस सीधे आगे खड़े ट्रक से टकरा गई.’
प्रशासन ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
यह भी पढ़ें : दामाद के स्वागत के लिए लाई गई 5 ग्राम की सोने की अंगूठी ने ली बेजुबान की जान
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख
इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास तुरंत एक्शन में आ गया हैं. दूतावास ने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘दुबई में हुए इस दुखद सड़क हादसे से हमें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई है.’
घायलों की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे भारतीय अधिकारी
भारतीय मिशन ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे, जहां घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है. भारतीय अधिकारी घायल नागरिकों को हर संभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय दुबई प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में हैं.
संबंधित खबरें
'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो'., डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने की 180 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ
9 mins agoसैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
11 hrs agoकॉकपिट में भिड़े पायलट? तेल अवीव जा रही फ्लाइट की क्यों करानी पड़ी सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप ने बदला AI का नाम, कहलाएगा 'सुपर इंटेलिजेंस', आधिकारिक दस्तावेज पर किए साइन
23 hrs ago'शोले के ठाकुर जैसा बेबस', ईरान ने मीम शेयर कर उड़ाया UN का मजाक; US से जंग के बीच कसा तीखा तंज
1 day ago'ईरान जल्द खत्म करेगा युद्ध…', मिडिल ईस्ट तनाव पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoरूस के अमूर क्षेत्र में टेकऑफ के बाद सैन्य विमान क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत
1 day agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
1 day agoनीदरलैंड में एक साल के बीमार बच्चे को मिली इच्छामृत्यु, भारत में क्या हैं यूथेनेशिया के नियम?
1 day agoकैंसर, फर्टिलिटी समेत इन रेयर डिजीज की दवाओं को मिली US टैरिफ से छूट, भारत को क्या होगा फायदा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines