दक्षिण अमेरिकी देश पेरू से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. पेरू के मशहूर नाज्का शहर में पर्यटकों से भरा एक प्लेन भयानक हादसे का शिकार हो गया. यह छोटा टूरिस्ट प्लेन उड़ते समय अचानक अपना संतुलन खो बैठा और एक खेत में जाकर गिर गया. प्लेन के जमीन से टकराते ही उसमें भीषण धमाका हुआ. इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नाज्का नगर पालिका प्रशासन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर बयान जारी करके इस दर्दनाक घटना की पुष्टि की है. यह खबर सामने आते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है.
क्यों मशहूर है नाज्का लाइंस?
हादसे का शिकार हुआ यह विमान पर्यटकों को पेरू की विश्व प्रसिद्ध ‘नाज्का लाइंस’ दिखाने के लिए ले जा रहा था. दरअसल, नाज्का लाइंस पेरू के रेगिस्तानी इलाके में बनी विशाल आकृतियां हैं. माना जाता है कि इन्हें सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों ने जमीन पर उकेरा था. इन आकृतियों में बंदर, मकड़ी और पक्षियों जैसे अलग-अलग जानवरों के बड़े-बड़े चित्र शामिल हैं. ये आकृतियां इतनी बड़ी हैं कि इन्हें जमीन से खड़े होकर देखना संभव नहीं है. इन अद्भुत चित्रों को सिर्फ हवाई जहाज या बहुत ऊंचे टावर से ही पूरी तरह से देखा और समझा जा सकता है. इसलिए पर्यटक इन्हें देखने हवाई सफर करते हैं.
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों जानलेवा साबित हुई ‘ब्रॉड पीक’? एवलांच की चपेट में कैसे आए निर्मल पुर्जा, पढ़ें हादसे की इनसाइड स्टोरी
जांच के आदेश जारी
नाज्का सरकार के मुताबिक, क्रैश हुए इस प्लेन ने पास के ही ‘इका’ शहर से अपनी उड़ान भरी थी. यह विमान पेरू की एक प्राइवेट एविएशन कंपनी ‘एयरोडियाना’ का था. यह कंपनी पिछले 14 सालों से ‘सेसना ग्रैंड कारवां’ विमानों के जरिए पर्यटकों को नाज्का लाइंस की सैर करा रही है. हादसे के तुरंत बाद पेरू के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने घटना की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं. स्पेशल टीम मौके पर पहुंचकर यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर प्लेन किन वजहों से क्रैश हुआ. स्थानीय प्रशासन अब शवों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है.
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines