हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट और अरामको पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द

सऊदी अरब में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने जेद्दा, दम्माम, मदीना और रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं. वहीं, अकासा एयर ने जेद्दा की उड़ानें 10 नवंबर और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक सस्पेंड रखने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
सऊदी अधिकारियों ने दम्माम में 2 लोगों की मौत की जानकारी दी थी. (Photo:ANI/@TomthunkitsMind)

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई अहम ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया है. शनिवार को जारी बयान में हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि ऑयल रिफाइनरी, हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इनमें रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दम्माम का किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको की यानबू स्थित सुविधा शामिल हैं. हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने इन दावों की तत्काल पुष्टि नहीं की.

हूती विद्रोहियों ने ये दावा ऐसे समय किया है, जब यमन में संघर्ष फिर तेज हो रहा है और पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर जारी युद्ध के बीच क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. सऊदी अरब ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपनी सैन्य गतिविधियां तेज की हैं. विद्रोहियों के हमलों से सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और तेल निर्यात मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: फ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 1 लाख से अधिक प्रदर्शनकारी, आंसू गैस और वॉटर कैनन भी बेअसर!

विज्ञापन

बैलिस्टिक मिसाइलें नष्ट करने का दावा

हूती विद्रोहियों के हमले के दावे से कुछ घंटे पहले सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा था कि उसने ताइफ और यानबू की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया. सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने ताइफ, यानबू, मक्का और जेद्दा के निवासियों को संभावित खतरे की चेतावनी दी थी. करीब 10 मिनट बाद खतरा टलने की सूचना दी गई.

दम्माम में 2 लोगों की हुई थी मौत

हूती प्रवक्ता के मुताबिक, शनिवार को ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन, कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशन, यानबू स्थित अरामको की सुविधा और राबिग तेल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया. इससे पहले गुरुवार को भी हूती विद्रोहियों ने रियाद में सऊदी रक्षा मंत्रालय और तेल प्रतिष्ठानों पर हमले का दावा किया था. सऊदी अधिकारियों ने दम्माम में 2 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, हालांकि रियाद और यानबू में कथित हमलों की पुष्टि नहीं की थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे में कैद हुआ हादसा

IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द, एडवाइजरी भी जारी

सऊदी अरब में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने जेद्दा, दम्माम, मदीना और रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं. वहीं, अकासा एयर ने जेद्दा की उड़ानें 10 नवंबर और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक सस्पेंड रखने का ऐलान किया है. जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों, खासकर उमरा यात्रियों की सहायता के लिए एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola