Lottery Tickets: अक्सर लोग पैसा कमाने के लिए लॉटरी टिकट खरीदते हैं, जिसमें कई लोग कभी नहीं जीत पाते तो कई एक बार ही में अमीर बन जाते हैं। पैसा कमाने के नाम पर कई शो और स्कीम लाई जाती हैं, जिसमें लोग हिस्सा लेते हैं। हालांकि ये खेल जीतना पूरी तरह से भाग्य पर आधारित होता है। ऐसे ही एक टिकट से ओहियो का शख्स मिनटों में लखपति बन गया। इसमें खास बात ये है कि इस लॉटरी को जीतने में उसकी मदद उसके कुत्ते ने की है।
राह चलते आपको कई ऐसे लॉटरी टिकट बेचने वाले मिल जाते हैं। कभी इनको देखकर आप आगे बढ़ जाते हैं तो कभी किस्मत के भरोसे टिकट खरीद लेते हैं। इसमें कई बार टिकट खरीदने वाले की किस्मत खुल जाती है।
लॉटरी में जीते 41 लाख रुपये
ओहियो के एक व्यक्ति रोजर्स सॉर्स ने टिफिन में एन वाशिंगटन स्ट्रीट पर पिट स्टॉप पर बुधवार की पिक 5 ड्राइंग के लिए एक टिकट खरीदा। उन्होंने संख्याओं का एक सेट 1-0-8-2-2 चुना। जिसकी वजह से उन्होंने जैकपॉट हासिल किया। इसमें $50,000 (लगभग ₹41 लाख) जीते। अब सवाल ये उठता है कि ये नंबर इस शख्स के लिए इतना खास क्यों था?
ये भी पढ़ें… Ajab Gajab: पानी नहीं, Coca Cola से प्यास बुझाते हैं यहां के लोग, जानें कहां है ये अजीबो-गरीब शहर?
कुत्ते से क्या है कनेक्शन
जब इस शख्स ने ये नंबर प्लेट देखी तो उसने पाया कि ये मर चुके जर्मन शेफर्ड का लाइसेंस प्लेट नंबर था। उन्होंने UPI.com से कहा, वह अब हमारे साथ नहीं है, जब मुझे पता चला कि मैंने ये जीत लिया है तो मैं बस वहीं बैठा रहा, मैं बस विश्वास नहीं कर पा रहा था कि यह हिट हो गई। सॉर्स ने अपनी जीती हुई रकम का इस्तेमाल कुछ बिलों का भुगतान करने और अपने बचत खाते को बढ़ाने के लिए करने की योजना बनाई है।
एक महिला भी जीत चुकी है 4 करोड़
संयुक्त राज्य अमेरिका की एक महिला ने अप्रैल मेंमिशिगन लॉटरी का बड़ा पुरस्कार जीता है, जो 4 करोड़ रुपये था। महिला ने कहा कि टैरो कार्ड रीडिंग ने उसी दिन उसके लोट्टो जीतने की भविष्यवाणी की थी। यूएसए टुडे द्वारा रिपोर्ट की गई, महिला ने फेंटन में एक बीपी पेट्रोल स्टेशन पर स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदे थे, इस दौरान टैरो रीडिंग के लिए जा रही थी।
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
20 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines