World Latest News: ईजीजेट की चलती फ्लाइट में एक शख्स ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मामला मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे का है। यूके के लंदन स्थित गैटविक एयरपोर्ट से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। U28235 फ्लाइट को 4 घंटे में ग्रीस के कोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना था। विमान जैसे ही 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, शराब के नशे में धुत एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। शराबी शख्स ने कहा कि विमान का कैप्टन ‘बेकार’ है। शराबी अपनी सीट पर खड़ा होकर जोर-जोर से शोर मचाने लगा। जिसकी वजह से एयरबस A320 विमान में सवार दूसरे यात्री डर गए।
आरोपी ने की हाथापाई की कोशिश
क्रू मेंबर्स ने उसको समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोपी हंगामा करता रहा। यही नहीं, टोकने पर आरोपी दूसरे यात्रियों से गालीगलौज करने लगा और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। जिसके बाद कुछ यात्रियों ने उसे दबोच लिया। उसे तब तक दबाए रखा, जब तक पुलिस ने पकड़ नहीं लिया। हंगामे के बीच पायलटों ने फ्लाइट का रास्ता बदल लिया। विमान को आपात स्थिति में म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। जहां आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें:समंदर में इस जगह पर है जहाजों का कब्रिस्तान; जहां जाने के नाम से ही कांपते हैं कप्तान
फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के अनुसार विमान ने उड़ान भरने के एक घंटे 44 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग की है। आरोपी को जर्मन पुलिस ने विमान में अरेस्ट किया। जिसे हथकड़ी लगाकर अधिकारी अपने साथ ले गए। जिसके बाद स्टाफ और यात्रियों ने राहत की सांस ली। जब आरोपी को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी तो एक यात्री ने खुशी में जोरदार प्रतिक्रिया दी। उसने आरोपी से कहा कि चले जाओ, तुम हार चुके हो। कुछ यात्रियों ने तालियां भी बजाईं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एयरलाइन ने जताया खेद
एक यात्री ने अपनी पीड़ा जाहिर की है। कहा कि स्टाफ अच्छा था, लेकिन एक शख्स के हंगामे की वजह से उनका समय खराब हो गया। EasyJet एयरलाइन ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। कंपनी का कहना है कि हमने केबिन क्रू को खास तौर पर ट्रेनिंग दी है। ऐसी स्थितियों से कैसे निपटना है? यह उनको पता है। विमान में अपमानजनक और धमकी भरे व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरलाइन ने घटना के लिए यात्रियों से खेद भी जताया।
ये भी पढ़ें… हाई स्कूल डिप्लोमा के लिए 81 साल का इंतजार, 99 की उम्र में ‘दादी’ को मिली ये खुशी
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines