---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

हाई स्कूल डिप्लोमा के लिए 81 साल का इंतजार, 99 की उम्र में ‘दादी’ को मिली ये खुशी

World News in Hindi: क्या होगा जब हाई स्कूल का डिप्लोमा पढ़ाई के 81 साल बाद मिले? आपको हैरानी होगी कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है। एक महिला को अब अपना हाई स्कूल का डिप्लोमा मिला है। जिसको बाद महिला को आश्चर्य भी हुआ। आपको विस्तार से मामले के बारे में बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

World Latest News: एक महिला की दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पढ़ाई छूट गई थी, जब वह 18 साल की थी। लेकिन महिला को अब 99 साल की उम्र में हाई स्कूल का डिप्लोमा मिला है। जिसके बाद महिला खुद हैरान है। मामला अमेरिका के ओहियो का है। पिछले सप्ताह महिला को एक समारोह के दौरान डिप्लोमा देकर सम्मानित किया गया। महिला का नाम जॉर्जिया मैकगैरी है, जिन्होंने सोचा नहीं था कि स्विटजरलैंड ऑफ ओहियो लोकल स्कूल डिस्ट्रिक्ट की बिल्डिंग में उनको 81 साल बाद सम्मान मिलेगा। मैकगैरी ने बताया कि उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें:आसमान से धरती पर आ रही आफत! आज रात तेजी से टकरा सकता है ये Asteroid; जानें NASA ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

उनके परिवार को विदेशों में काम करने के लिए जाना पड़ा था। सबसे पहले 1944 में उन्होंने एक फार्मेसी में जॉब की। बाद में पति के साथ चौकीदारी का काम किया। उनका सपना था कि वे हाई स्कूल से निकलकर ग्रेजुएट करें। लेकिन अब उनकी दोस्त एडम्स ने उनका सपना पूरा करने में मदद की। उन्होंने मदद के लिए जिले के स्कूल से संपर्क किया था। 99 साल की होने के नाते मुझे अब भी हाई स्कूल के डिप्लोमे की जरूरत महसूस हो रही थी। एडम्स ने मैकगैरी को सरप्राइज दिया। वे उनको साथ में डिनर करने की बात कहकर ले गईं। लेकिन उनको डिनर के बजाय वे स्कूल की इमारत के अंदर ले गईं। मैकगैरी ने सोचा कि आखिर ये क्या हो रहा है? यहां उनको पता लगा कि उनके सम्मान के लिए खास प्रोग्राम रखा गया है।

---विज्ञापन---

…जब हाथ में थमाया गया डिप्लोमा

उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब सुपरिंटेंडेंट फिल एकरमैन ने उनको वुड्सफील्ड हाई स्कूल से 19 मई 1944 की तारीख वाला हाई स्कूल का डिप्लोमा सौंपा। उनके परिजन और दोस्त भी यहां मौजूद थे। समारोह में उनको टोपी और गाउन भी भेंट किया गया। बता दें कि ओहियो में एक खास तरह का कानून दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया है। एकरमैन के अनुसार उनका स्कूल कार्यबल में शामिल महिलाओं को हाई स्कूल का डिप्लोमा देता है। ताकि जो सपने और डिग्री अधूरी रह गई थी, वह अब पूरी हो सके। मैकगैरी मूल रूप से वुड्सफील्ड की रहने वाली हैं। जो अगले साल 100 साल की हो जाएंगी। वे डिप्लोमा मिलने के बाद काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ेंः Brunei में तोड़ा ये नियम तो होगी सजा ए मौत, सिगरेट, शराब पीने पर 12 महीने की जेल

First published on: Sep 04, 2024 07:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola