London Flight Emergency Landing: ईजीजेट की लंदन जा रही एक फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक वेप्स का संदिग्ध बैग फट गया। विमान ने ग्रीस के हेराक्लिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसे लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन इसी बीच एक यात्री के वेप्स बैग में विस्फोट के बाद आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में पूरे विमान में काला धुआं भर गया। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग इतने डर गए कि वे ‘बम-बम’ चिल्लाने लगे। विमान में 236 यात्री सवार थे। लोग विमान से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। किसी तरह स्टाफ सदस्यों ने उनको काबू किया। एक यात्री ने बताया कि एकदम से बैग फट गया। जिसके बाद लपटें निकलने लगी। चारों ओर केबिन में धुआं ही धुआं दिख रहा था।
ये भी पढ़ेंः गार्डन में दफन 2 शिशुओं के शव, गूगल पर सर्च किया ‘गर्भपात कैसे करें’, 22 साल की बेबीसिटर कौन?
बताया जा रहा है कि वेप से भरा बैग ब्रिटिश महिला यात्री का था। घर्षण के कारण ये सब हुआ। वहीं, एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार बैग में बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट और पावर बैंक थे। सौभाग्य से बड़ा हादसा बच गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। विमान ने हेराक्लिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि विस्फोट हुआ। जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां विमान की गहनता से जांच हुई। पुलिस को भी सुरक्षा के लिहाज से बुलाया गया था। बाद में यात्रियों को लेकर दोबारा विमान लंदन के लिए रवाना हुआ।
एयरलाइन ने कहा-यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
EasyJet ने घटना की पुष्टि की है। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि हेराक्लिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट आ रही फ्लाइट EZY8216 को इमरजेंसी लैंड किया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया था। यात्रियों की सुरक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिथियम आयन बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने के कितने संभावित जोखिम हैं? इस घटना से पता लगता है।
ये भी पढ़ेंः ‘प्रॉपर अंडरवियर पहनें’, एयरलाइंस ने स्टाफ के लिए बनाया अजीबो-गरीब नियम, भड़क गए लोग
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
17 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
3 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
6 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: हम लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे- शिवराज सिंह
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines