Liz Truss: ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अगले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जमकर तारीफ की है। ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बयान देते हुए कहा कि ब्रिटेन इन दिनों परेशानियों से जूझ रहा है। मैं ब्रिटेन और यहां के लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि हमारे देश के अच्छे दिन आने वाले हैं।
ऋषि सुनक की तारीफ करते हुए ट्रस ने कहा कि मैं चाहती हूं कि वे हमारे देश की भलाई के लिए हर सफलता हासिल करें। बता दें कि लिज ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होने से पहले ये बातें कही।
बता दें कि ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक प्रोटोकॉल के अनुसार किंग चार्ल्स के साथ बैठक के बाद आज आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।
ट्रस ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन की कही बात
लिज ट्रस ने रूस के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ बहादुरी से लड़ने में यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। यूक्रेन को प्रबल होना चाहिए और हमें अपने देश की सुरक्षा को मजबूत करना जारी रखना चाहिए।
44 दिनों तक ब्रिटेन की पीएम रहीं लिज ट्रस
बता दें कि लिज ट्रस ने अपनी नियुक्त के छह हफ्ते के भीतर ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल मात्र 44 दिनों का था। उनका कार्यकाल ब्रिटेन के इतिहास में किसी पीएम का सबसे छोटा कार्यकाल है। लिज़ ट्रस ने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों के बारे में कहा था कि उनकी नीतियों के चलते आर्थिक कार्यक्रम से नीचे आ गया था।
अभी पढ़ें – डोमिनिक राब ब्रिटेन के नए उप-प्रधानमंत्री नियुक्त, कैबिनेट में हुए यह बड़े फेरबदल
ट्रस ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि मैंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। अपनी पार्टी का विश्वास खो दिया था। हालांकि, मैं मानती हूं कि स्थिति को देखते हुए, मैं वह जनादेश नहीं दे सकती, जिस पर मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना था। इसलिए मैंने किंग से बात करके उन्हें सूचित किया है कि मैं कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे रही हूं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
6 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
12 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
18 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines