लिवरपूल में विक्ट्री परेड के दौरान कार ने फैन्स को कुचला, 47 घायल, युवक अरेस्ट

ब्रिटेन में लिवरपूल विक्ट्री परेड के दौरान बड़ी घटना हो गई है। यहां एक युवक ने परेड के दौरान कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं।

Liverpool car attack

Liverpool car attack

ब्रिटेन के लिवरपूल में सोमवार को एक आदमी ने कार से कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 27 हॉस्पिटल भर्ती है जबकि 20 लोगों का हादसे वाली जगह पर ही इलाज किया गया। ये फैन्स लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग में जीत पर विक्ट्री परेड निकाल रहे थें लोकल पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे वाटर स्ट्रीट पर एक कार से कई फैन्स को टक्कर मारी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परेड में करीब 10 लाख लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में स्थानीय पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि आरोपी लिवरपूल का ही रहने वाला है। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में अफवाह फैलाने से बचने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर घटना के फोटोज और वीडियो शेयर करने से बचने को कहा है।

विज्ञापन

पीएम कीर स्टार्मर ने दी ये प्रतिक्रिया

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने घटना पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लिवरपूल की तस्वीरें शर्मनाक हैं। मेरी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस को जांच के लिए समय दिया जाएं। वहीं लिवरपूल रिवरसाइड की सांसद किम जॉनसन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हादसे का शिकार हुए लोग सुरक्षित होंगे और जल्द ही परिवार के पास पहुंचेंगे।

विज्ञापन

घटना को लेकर लिवरपूल क्लब के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। हम पुलिस के संपर्क में हैं। आज शाम को ट्रॉफी परेड के दौरान हुई घटना के बारे में हमें जानकारी पुलिस की ओर से मिल रही है। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है जो विक्ट्री परेड के दौरान घायल हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ