---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन हैं ब्रिजिट? फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिजिट उन्हें थप्पड़ मारती दिख रही हैं। राष्ट्रपति भवन ने पहले वीडियो को AI बताया, लेकिन बाद में पुष्टि हो गई कि घटना असली थी। जानें कौन हैं इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट?

---विज्ञापन---

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट से उतरने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय की है जब राष्ट्रपति मैक्रों वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे। वह इस राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ गए थे।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सामने खड़े होते हैं। कुछ ही सेकंड बाद उनकी पत्नी का हाथ उनके चेहरे पर पड़ता है और मैक्रों खुद को बचाने के लिए अचानक पीछे हटते हैं। इसके बाद जब राष्ट्रपति की नजर पास खड़े कैमरों और पत्रकारों पर पड़ती है, तो वह मुस्कुराते हैं और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हैं। फिर वह वापस विमान के अंदर चले जाते हैं।

---विज्ञापन---

AI वीडियो या सच्ची घटना?

वीडियो के वायरल होने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया। हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में पुष्टि की गई कि यह वास्तविक घटना थी। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक “सामान्य पति-पत्नी का झगड़ा” बताया। इस घटना के बाद दोनों बिना एक-दूसरे का हाथ थामे विमान से नीचे उतरते दिखे।

कौन हैं फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी?

ब्रिजिट मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी हैं, जो उम्र में 24 साल बड़ी हैं। उनका जन्म 13 अप्रैल 1953 को हुआ था। एक समय पर ब्रिजिट, इमैनुएल मैक्रों की स्कूल टीचर हुआ करती थीं। जब दोनों के बीच प्यार हुआ, उस समय मैक्रों 15 साल के थे और ब्रिजिट 39 साल की थीं। ब्रिजिट उस वक्त शादीशुदा थीं और तीन बच्चों की मां भी थीं।

---विज्ञापन---

मैक्रों के माता-पिता भी हो गए थे हैरान

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में मैक्रों के माता-पिता को लगा कि वह ब्रिजिट की बेटी को डेट कर रहे हैं। लेकिन जब सच्चाई सामने आई कि वह अपनी टीचर से प्रेम करते हैं, तो उन्हें पेरिस के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ दूरी जरूर आई, लेकिन संपर्क बना रहा और रिश्ता चलता रहा।

---विज्ञापन---

ब्रिजिट ने 2006 में अपने पहले पति आंद्रे-लुई औजियर से तलाक ले लिया और इसके एक साल बाद, 2007 में उन्होंने 54 वर्ष की आयु में 29 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों से विवाह कर लिया। उस समय मैक्रों एक वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे थे। इस शादी को दोनों परिवारों ने मंज़ूरी दी थी और इसमें शामिल भी हुए।

फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति

वर्ष 2017 में, जब इमैनुएल मैक्रों की उम्र 39 वर्ष थी, तब उन्होंने फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया और देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बने। गौर करने वाली बात यह है कि ब्रिजिट की भी पहली मुलाकात मैक्रों से उसी उम्र (39) में हुई थी, जब वह उनकी टीचर थीं।

First published on: May 26, 2025 09:26 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola