---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

शादी के 6 साल बाद हनीमून पर गया था कपल, अचानक एक मैसेज ने किरकिरा कर दिया मजा

Liverpool Couple Honeymoon: यूके के लिवरपूल में एक कपल शादी के बाद हनीमून मनाने गया था। लेकिन अचानक एक मैसेज के कारण ड्रीम हनीमून बुरे सपने में बदल गया। कपल को आनन-फानन में होटल खाली करना पड़ा। कपल ने कहा कि उसे ट्रैवल कंपनी से भी कोई मदद नहीं मिली।

---विज्ञापन---

UK News in Hindi: यूके में शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए एक कपल खुशी-खुशी गया था। लेकिन अचानक एक हादसे में उनके ड्रीम हनीमून को बुरे सपने में बदल दिया। कपल को ट्रैवल कंपनी से भी कोई मदद नहीं मिली और 2 हजार लोगों के साथ उनको फर्श पर सोना पड़ा। अब विवाहित जोड़े ने अपनी आपबीती शेयर की है। ओल्ड स्वान के रहने वाले 31 साल के डैनियल गिलिगन और उनकी पत्नी जेस की शादी पिछले महीने दोबारा हुई है। ये कपल हनीमून के लिए ग्रीक द्वीप कोस गया था। उनकी खुशियां उस वक्त परेशानियों में बदल गईं, जब पास के जंगल में आग लगने का मैसेज मिला। प्रशासन ने आनन-फानन में उनका होटल खाली करवाया। दो सप्ताह की छुट्टियां परेशानियों में तब्दील हो गईं।

दो हजार लोगों ने फर्श पर काटी रात

उन लोगों को पहले एक फुटबॉल के मैदान और फिर स्कूल में ठहराया गया। यहां कोई खास प्रबंध नहीं था, उनके अलावा 2 हजार और लोग थे, सबको फर्श के ऊपर सोकर रात गुजारनी पड़ी। जेस और डैनियल का विवाह वैसे तो 6 साल पहले ही हो गया था। लेकिन डैनियल फौज में थे, जिसके कारण वे हनीमून पर नहीं जा सके थे। लेकिन अब गए तो पूरा मजा किरकिरा हो गया। चार दिन की छुट्टियां सही बीतने के बाद वे रात का खाना खा रहे थे। अचानक पर्यटन कंपनी को संदेश मिला कि जंगल में भीषण आग लग गई है। होटल खाली करना होगा। हम लोगों ने तुरंत अपना सामान समेटा और होटल से निकल गए। मेन गेट पर बस में उनको चढ़ाया गया। क्या हो रहा है? किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर उनको वहां से एक फुटबॉल के मैदान में ठहराया गया। जहां रुकने के इंतजाम ठीक नहीं थे। इसके बाद उन लोगों को एक स्कूल में ले जाया गया। आग के कारण संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। स्थानीय लोगों और सेना ने उनकी जरूर कुछ मदद की। बाद में उनको भोजन और पानी उपलब्ध करवाया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:1800 लोगों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! CEO ने ओपन लेटर लिखकर बताई छंटनी करने की वजह

खराब व्यवस्था के लिए उन्होंने TUI (पर्यटन ऐप) की भी आलोचना की। जिसके बाद कंपनी की एक कर्मी पहुंची। वह भी उनकी मदद नहीं कर पाई। वहां से दो बजे एक होटल में शिफ्ट किया गया। लेकिन वहां भी काफी लोग मौजूद थे। इसके बाद वे लोग एक कांफ्रेंस सेंटर में चले गए। वहां भी तकिया, कंबल, भोजन और बिस्तर की सुविधा नहीं मिली। इसके बाद वे लगभग 20 घंटे बिना सोए परेशान रहे। बाद में उनको 2 जुलाई की सुबह बताया गया कि होटल खुल चुके हैं। उन लोगों को वापसी के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी। इस बार भी टीयूआई ऐप से उनको मैसेज मिला कि नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी। जिसके बाद उन लोगों ने टैक्सी से जाने का प्लान बनाया। जिसके लिए उनको €100 (करीब 9 हजार रुपये) खर्च करने पड़े। बाद में होटल जाने पर उनको सिर्फ £289 (लगभग 31 हजार रुपये) का मुआवजा दिया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘जुगाड़ू चीनी’…नौकरी पाने के लिए अजब कारनामा, टी-शर्ट पर ही छपवा लिया बायोडाटा

First published on: Jul 13, 2024 05:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola