13 साल का लड़का लूटता था राह चलती महिलाओं की अस्मत, पास रखता था चाकू...ऐसे आया गिरफ्त में

UK Crime News in Hindi: अंग्रेजों के देश में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। इस छात्र ने और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है? इसकी क्राइम कुंडली पुलिस निकाल रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

UK Crime News

UK Crime News in Hindi: यूके की लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक 13 साल के स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। इस छात्र ने न्यूफाउंडपूल क्षेत्र में 3 सप्ताह तक ऐसी दहशत फैला रखी थी कि महिलाएं घर से निकलने से डरने लगी थीं। यह लड़का राह चलती महिलाओं से रेप करता था। कई महिलाओं से रेप का प्रयास किया। चाकू के बल पर महिलाओं को डराता और फिर अपनी हवस का शिकार बनाता था। कई महिलाओं ने ज्यादती की शिकायत पुलिस को दी थी। लेकिन जब पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी को अरेस्ट किया तो वह भी दंग रह गई। आरोपी ने एक महिला से मौखिक रेप करने का प्रयास भी किया। यह लड़का सड़क पर अकेली जाती महिलाओं को सुनसान जगह शिकार बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाएं इसके हमला करने के बाद बचने में कामयाब हो गईं। कई महिलाओं को इसने अपना शिकार बना भी लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह दबोचा है। आरोपी हर समय अपने पास चाकू रखता था। आरोपी ने 10 जुलाई को रूबी स्ट्रीट में एक महिला से रेप का प्रयास किया था। महिला बचकर भाग गई। 29 जुलाई को आरोपी ने स्टीफेंसन ड्राइव में एक महिला से झगड़ा किया था। आरोपी ने महिला से बदतमीजी की थी। कथित तौर पर आरोपी महिला से संबंध बनाने की डिमांड कर रहा था। 31 जुलाई को आरोपी ने फिर रोवन स्ट्रीट में एक महिला से चाकू के बल पर रेप किया। इसके बाद फरार हो गया।

विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

एक अगस्त को आरोपी ने फिर एक महिला को फॉसे रोड नॉर्थ इलाके में शिकार बनाया। लगातार मामले सामने आने के बाद पुलिस भी परेशान थी। जासूसी निरीक्षक जॉर्ज फ्रेजर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी कह नहीं सकते कि आरोपी कितनी महिलाओं से दरिंदगी कर चुका है? अगर कोई महिला शिकायत देगी तो जरूर जांच होगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिसे लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। कई वारदातें आरोपी कबूल चुका है। वह 3 सप्ताह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जिन महिलाओं से आरोपी ने दरिंदगी की है, उनकी पहचान कर पुलिस बयान लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ