लीक ऑडियो से खुलासा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों अटकी, अमेरिकी सांसद ने बताई अंदर की बात

अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज की लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग से भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अटकने की असली वजह सामने आई है.ऑडियो में क्रूज ने जेडी वेंस और पीटर नवारो पर व्यापार समझौते में रुकावट डालने का आरोप लगाया है. इस खुलासे के बाद अमेरिका की अंदरूनी राजनीति और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

India America Trade Deal

Credit: Social Media

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज की एक लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग ने इस डील के अटकने की असली वजह पर रोशनी डाली है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद अमेरिका की राजनीति और भारत-अमेरिका रिश्तों पर नई बहस शुरू हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

टेड क्रूज ने किया खुलासा

लीक ऑडियो में टेड क्रूज कुछ पार्टी डोनर्स से बातचीत करते हुए ये कहते हैं कि वो भारत के साथ व्यापार समझौते के पक्ष में हैं, लेकिन अमेरिका की सरकार के भीतर ही कुछ लोग इस डील को आगे बढ़ने नहीं दे रहे. क्रूज ने इस बातचीत में जेडी वेंस और पीटर नवारो का नाम लिया और कहा कि ये दोनों नेता इस समझौते के रास्ते में बड़ी रुकावट बने हुए हैं. क्रूज के मुताबिक, पीटर नवारो की सख्त टैरिफ नीति और जेडी वेंस की सोच के कारण भारत के साथ समझौते पर सहमति नहीं बन पा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि कभी-कभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नजरिया भी इस डील को लेकर साफ नहीं रहा, जिससे बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.

‘भारत के साथ व्यापार फायदेमंद है’

ऑडियो में ये भी बताया गया कि अमेरिका ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा रखा है. कुछ मामलों में ये शुल्क करीब 50 प्रतिशत तक है. इसका सीधा असर दोनों देशों के व्यापार पर पड़ रहा है और कंपनियों को नुकसान हो रहा है. टेड क्रूज ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि ज्यादा टैरिफ लगाने से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों पर इसका बोझ पड़ेगा. उनका मानना है कि भारत जैसे भरोसेमंद देश के साथ मजबूत व्यापार संबंध अमेरिका के लिए फायदेमंद हैं. हालांकि अभी तक इस लीक ऑडियो पर व्हाइट हाउस या जेडी वेंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इस रिकॉर्डिंग ने यह साफ कर दिया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि अमेरिका की अंदरूनी राजनीति की वजह से भी अटकी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ