अनजान होटल पर खाया खाना, मस्जिद के गेट पर मौत… ऐसे मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर

कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा के उस अहम विंग का प्रमुख था, जो जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था.

Lashkar

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज के संदिग्ध परिस्थितियों में मारे जाने का मामला सामने आया है. यह खबर ऐसे समय में आई है, जब भारत के खिलाफ काम करने वाले आतंकियों की पाकिस्तान में लगातार अचानक मौत हो रही है.

विज्ञापन

मस्जिद के गेट पर तोड़ा दम

शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, किसी अनजान होटल में खाना खाने के बाद कारी सईद अब्दुल अजीज नमाज पढ़ने कुबा मस्जिद पहुंचा था. जैसे ही वह मस्जिद के मैन गेट पर पहुंचा, वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. हालांकि, उसकी मौत की सटीक वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसे टारगेटेड किलिंग और संदिग्ध माना जा रहा है.

विज्ञापन

कौन था लश्कर कमांडर कारी सईद?

कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा के उस अहम विंग का प्रमुख था, जो जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था. वह यूथ को आतंकी बनाने और लश्कर के नेटवर्क को आर्थिक रूप से मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता था.

विज्ञापन

लश्कर का कबूलनामा

कारी सईद की मौत की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब महज कुछ दिनों पहले लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में हनीफ कबूल कर रहा है कि पिछले 3-4 साल में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में उनके 30 से अधिक आतंकियों को अज्ञात हमालवरों ने मार गिराया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावालाकोट और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में एक-एक कर लश्कर के बड़े चेहरों को निशाना बनाया गया है. यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित इस आतंकी संगठन के किसी सदस्य ने पाकिस्तान में अपने आतंकियों के सफाए की बात खुले तौर पर कबूल की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ