Laos Methanol Poisoning: एशियाई देश लाओस में एक के बाद एक पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। यहां मिलावटी ड्रिंक पीने से 6 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं और एक ब्रिटिश वकील शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि पर्यटकों ने मेथनॉल युक्त इंजेक्शन लिया था, जिसका इस्तेमाल कभी-कभी बार इथेनॉल (शराब) के सस्ते विकल्प के रूप में करते हैं। यह गंभीर बीमारी या मृत्यु का कारण बन सकता है। अब तक दो डेनिश यात्रियों, 19 साल की दो ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और 28 साल की ब्रिटिश महिला सिमोन व्हाइट की मौत हो गई है। वे लाओस के वांग विएंग शहर में एक बार में गए थे।
महिला ने चेताया
वांग विएंग के टूरिस्ट पुलिस ऑफिस के एक अधिकारी का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें छह मौतों के संबंध में एक हॉस्टल के मालिक का नाम भी शामिल है। एक महिला बेथनी क्लार्क ने लोगों को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- हमारा ग्रुप वांग विएंग में रुका था और हमने बार में मुफ्त शॉट्स पी थी। हम में से कई मेथनॉल पोइजनिंग के कारण अस्पताल में हैं।
मेथनॉल के हाई वॉल्यूम के कारण हुई मौत
विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने गुरुवार को सिमोन की मौत की पुष्टि की। FCDO ने यह भी कहा कि वह घटना में अस्पताल में भर्ती ब्रिटिश नागरिकों और उनके परिवारों को भी कांसुलर सहायता दे रहा है। दूसरी ओर थाई अधिकारियों ने कहा है कि जोन्स की मौत उनके शरीर में मेथनॉल के हाई वॉल्यूम के कारण हुई है। जिसकी वजह से मस्तिष्क में सूजन आ गई थी।
ये भी पढ़ें: लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका, खाली कराया गया एयरपोर्ट
पार्टी और एडवेंचर के लिए मशहूर लाओस
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में लाओस एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। खास तौर पर वांग विएंग में पार्टी और एडवेंचर स्पोर्ट्स की चाहत रखने वाले बैकपैकर्स की भरमार है। लाओस की पुलिस ने छह लोगों की मौत के सिलसिले में नाना बैकपैकर हॉस्टल के प्रबंधक और मालिक को हिरासत में लिया था। इस बीच यह दावा किया गया है कि वे एक बार में गए थे, जिसके मेनू में ग्राहकों को हार्ड ड्रग्स की पेशकश की जाती है।
मेथनॉल युक्त स्पिरिट ने ली जान
मेलबर्न के किशोरों की तबीयत खराब होने के बाद उनकी मदद करने वाले एक व्यक्ति ने खुलासा किया कि समुद्र तट के किनारे स्थित बार में मेथनॉल युक्त स्पिरिट पी थी। हेराल्ड सन की रिपोर्ट के अनुसार बार का संबंध एशियाई माफिया से है, इसे संगठित अपराध से जुड़ी एक खतरनाक जगह बताया गया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बार में ड्रग्स का मेन्यू भी है, जिसमें जॉइंट या बैग में वीड, हैप्पी ब्राउनीज, अफीम, मशरूम और केटामाइन खरीदने का विकल्प शामिल है।
ये भी पढ़ें: Aus VS Ind मैच पर तूफान का खतरा मंडराया; 2 देशों में भारी बर्फबारी और बारिश-बाढ़ की चेतावनी
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
56 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
12 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines