Aus VS Ind मैच पर तूफान का खतरा मंडराया; 2 देशों में भारी बर्फबारी और बारिश-बाढ़ की चेतावनी

Cyclonic Storm Bert Alert: चक्रवाती तूफान बर्ट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान के कारण पर्थ में खेला जा रहा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच रद्द हो सकता है। आइए जानते हैं कि तूफान का असर कहां-कहां देखने को मिला सकता है?

Cyclone Bert

चक्रवाती तूफान का अलर्ट। (File Photo)

विज्ञापन

Cyclonic Storm Bert Alert For Britain Australia: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। जी हां, अगर ऑस्ट्रेलिया का मौसम खराब हुआ तो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा टेस्ट मैच रद्द हो सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बर्ट को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के लिए तूफान बर्ट को लेकर चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि समुद्री तूफान बर्ट जब दोनों देशों में समुद्र तट से टकराएगा तो तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। यह चेतावनी एंगस, पर्थ, किन्रोस, स्टर्लिंगशायर, एबर्डीनशायर, हाइलैंड्स, अर्गिल और बुटे के लिए जारी हुई है। इस सप्ताह के आखिर में तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

 

100 मिलीमीटर बारिश होने के आसार

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड में 100 से ज़्यादा स्कूल और डेवन-कॉर्नवाल में लगभग 200 स्कूल बर्फबारी के कारण बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार (22 नवंबर) को शनिवार और रविवार के लिए बर्फबारी होने का यलो अलर्ट जारी किया है। बर्ट इस बार सीजन का दूसरा चक्रवाती तूफ़ान है। इस तूफान का नाम आयरलैंड के मेट एरेन ने रखा है।

विज्ञापन

इसके असर से कुछ इलाकों में 70 मील प्रति घंटे (113 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ़्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। बाढ़ भी आ सकती है। वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में 100 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारियों ने ड्राइवरों को चेतावनी दी है कि वे अपने वाहन लेकर निकलने से पहले मौसम के पूर्वानुमान की जांच कर लें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विज्ञापन

बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे जाएगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन क्षेत्रों में तूफान बर्ट का सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है, वहां ड्राइवरों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्काई न्यूज ने मौसम विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी मैथ्यू लेहर्ट के हवाले से जानकारी दी कि पछुआ हवाएं चलने से अगले कुछ दिन तक स्कॉटलैंड में बर्फबारी होती रहेगी।

विज्ञापन

अगले कुछ दिन में रात का तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ स्थानों पर बर्फ गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह तूफान बर्ट और मौसम को लेकर और भी चेतावनियां जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ