Pakistan News: पाकिस्तान के लाहौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चों के अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे को बदलने के आरोप लगे हैं। बच्चे के बदले एक परिवार को मरी हुई बच्ची सौंप दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल एक परिवार अपने चार दिन के बीमार बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था। उपचार के दौरान बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर शव परिवार को सौंप दिया। परिवार भी बच्चे का शव बिना देखे ले आया। जब शव को दफनाने के लिए ले जाया गया तब परिवार को पता लगा कि शव बच्चे का नहीं, बच्ची का है।
कमेटी कर रही दोषियों को बचाने की कोशिश
बच्चे का पिता तुरंत अस्पताल पहुंचा और बताया कि वे लोग इलाज के लिए बच्ची को नहीं, बच्चे को लाए थे। लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जब अधिकारियों ने अस्पताल जाकर जांच की तो पता लगा कि बच्चा गायब किया गया है। घटना सामने आने के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई की बात कही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 3 सीनियर डॉक्टरों की कमेटी गठित की थी।
उम्मीद थी कि कमेटी की जांच में पूरा मामला साफ हो जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने सभी डॉक्टरों, नर्सों व दूसरे स्टाफ मेंबर्स से बात की है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई हैं। लेकिन कहीं भी बच्चे को बदलने का उल्लेख रिपोर्ट में नहीं किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे की हालत गंभीर थी। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत थी। वहीं, उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की सिफारिश भी की गई थी। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने इलाज से इनकार किया था और वे छुट्टी फॉर्म पर हस्ताक्षर कर मर्जी से बच्चे को लेकर गए थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। कमेटी की रिपोर्ट भी उनको मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा, ISS ने दिखाई पृथ्वी के ‘लाइट शो’ की झलक
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
15 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines