---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अंतरिक्ष से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा, ISS ने दिखाई पृथ्वी के ‘लाइट शो’ की झलक

ISS Shared Aurora Lights Video from Space: धरती के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर रंग बिरंगी लाइट की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं। मगर इस बार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने Aurora का शानदार वीडियो शेयर किया है।

---विज्ञापन---

International Space Station Aurora Video: धरती के दोनों छोरों पर डासिंग लाइट्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इन्हें हम अरोरा (Aurora) के नाम से जानते हैं। आर्कटिक में इसे अरोरा बोरियालिस (Aurora Borealis) और अंटार्कटिका में इसे अरोरा ऑस्ट्रेलिस (Aurora Australis) के नाम से जाना जाता है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली ये प्राकृतिक घटना देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। धरती से इनकी तस्वीरें तो अक्सर सामने आती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष से ये नजारा कैसा दिखता है? अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) ने Green Aurora का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

धरती से 250 मील ऊपर बनाया वीडियो

Green Aurora का वीडियो पोस्ट करते हुए ISS ने इसे ‘प्रकृति की आतिशबाजी’ करार दिया है। ISS के अनुसार जब अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से 250 मील ऊपर उड़ रहा था, तभी ये वीडियो शूट किया गया था। ISS ने लिखा कि ये शानदार लाइट शो तब होते हैं जब सूरज की रोशनी पृथ्वी के चुंबकीय तत्वों से टकराती है। इसी का परिणाम हैं ये Aurora, जो लहरों की तरह घूमती नजर आती है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ISS के अनुसार उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध के पास जमीन से इसे देखा जा सकता है। अंटार्कटिका और आर्कटिक से Aurora लाइट्स साफ नजर आती हैं। बता दें कि ISS के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अंतरिक्ष से कुदरत के इस करिशमे को देख हर कोई दंग है।

---विज्ञापन---

ISS क्या है?

गौरतलब है कि ISS को कई देशों ने मिलकर बनाया है। ये स्टेशन लगातार अंतरिक्ष में घूमता रहता है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वैज्ञानिक यहां अंतरिक्ष से जुड़े ढेर सारे प्रयोग करते हैं। ISS को 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। पिछले 25 सालों से ये स्टेशन अंतरिक्ष के चक्कर काट रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- प्याज ने लगाया शतक तो टमाटर के तेवर लाल, बारिश के बीच Delhi-NCR में सब्जियों के दाम में लगी आग; देखें Price List

First published on: Jul 06, 2024 12:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola