कीव: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन के शहरों को बमों और मिसाइलों से पाट दिया है। यूक्रेन के अनुसार रूस ने 24 घंटे में 75 मिसाइलें दागी हैं। हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। कीव शहर में तबाही मची हुई है। लोग घरों से भागकर मैट्रो स्टेशन के अंदर शरण ले रहे हैं।
अभी पढ़ें – Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ मिसाइल हमले के बाद चीन बोला, कहा- हमें उम्मीद है कि…
https://twitter.com/UkraineNewsLive/status/1579377667484573696
रूसी हमले में लीव, पोलटावा, खारकीव, कीव जैसे शहरों के कई इलाकों में आग लग गई है। इन शहरों में इंटनेट सर्विस बंद हो गई हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि सोमवार को रूस की ओर से किए गए हमले में कई लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। हमलों के दौरान कीव में मौजूद अमेरिकी राजदूत ब्रिजेट ए ब्रिंक ने हमलों को यूक्रेनी नागरिकों पर हमलों की बाढ़ करार दिया है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार तड़के कई जोरदार धमाके हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के पश्चिम में ल्वीव, टेरनोपिल, ज़ाइटॉमिर में और मध्य यूक्रेन के डीनिप्रो में कई धमाके हुए हैं। कीव में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने स्वितलाना वोडोलगा ने कहा कि हमले में कई लोग मारे गए हैं। धमाकों की सूचना के बाद बचावकर्मी अब विभिन्न स्थानों पर राहत कार्य में जुटे हैं।
बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 7 महीने हो गए हैं। फरवरी के अंत में रूस ने कीव पर मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, कीव के सैनिकों और नागरिकों की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर से रूस ने कीव पर हमला करना शुरू कर दिया है।
अभी पढ़ें –Russia-Ukraine War: रूस ने कीव में 75 मिसाइलें दागी! जेलेंस्की बोले- वो हमें मिटा देना चाहते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले जून में कीव पर रूस ने हमला किया था। उस हमले के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री समेत कई अन्य देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया था। बता दें कि दो दिन पहले एक ब्लास्ट से क्रीमिया ब्रिज के डैमेज होने के बाद रूस और ज्यादा बौखला गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिज पर हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
2 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
2 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
12 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
12 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
14 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
16 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
17 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines