Kuwait Fire Latest Update : कुवैत के मंगफ इलाके में स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग से 40 भारतीय समेत 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग बुरी तरह झुलस गए। इस अग्निकांड में केरल के एक ऐसे युवक की जान चली गई, जिसने करियर की शुरुआत की ही थी। वह अपने सपनों को साकार करने के लिए कुवैत गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां उसकी मौत लिखी थी। आइए जानते हैं कि कौन था वो युवक?
27 वर्षीय श्रीहरि कौन?
27 वर्षीय श्रीहरि ने 5 दिन पहले यानी पिछले हफ्ते अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। उसने बतौर मैकेनिकल इंजीनियर उसी कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी, जहां उनके पिता एक दशक से काम कर रहे थे। वे केरल के कोट्टायम जिले के इथिथानम रहने वाले थे। अग्निकांड के बाद केरल में पूरा परिवार प्रार्थना कर रहा था कि श्रीहरि जिंदा मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
यह भी पढे़ं : Kuwait Fire: मालिक हिंदुस्तानी फिर भी नहीं पिघला दिल! भेड़-बकरियों की तरह ठूंस दिए 196 लोग
दम घुटने से हुई श्रीहरि की मौत
कुवैत की जिस इमारत में आग लगी थी, वहां से तीसरी बिल्डिंग में युवक के पिता प्रदीप रुके हुए थे। पिता ने गुरुवार को अस्पताल के शवगृह में बेटे की पहचान की। श्रीहरि की पड़ोसी शैलजा सोमन ने बताया कि बुधवार को जब यह घटना हुई, तब प्रदीप अपने बेटे की बिल्डिंग की ओर भागे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। पड़ोसी ने बताया कि श्रीहरि की मौत आग से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई थी।
यह भी पढे़ं : ‘काली’ मौत मंडरा रही थी, हिम्मत जुटाकर खिड़की से कूदे, लेकिन…घायलों की जुबानी कुवैत अग्निकांड की आंखोंदेखी
टैटू से हुई बेटे की पहचान
किसी ने पिता को बताया कि श्रीहरि झुलस गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। प्रदीप बुधवार को अपने बेटे की तलाश में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भागते रहे, लेकिन बेटा नहीं मिला। अस्पताल के एक कर्मचारी ने पिता से बेटे की पहचान पूछी तो उसने बताया कि श्रीहरि की दोनों कलाइयों पर टैटू है। इसके बाद कर्मचारी पिता को शवगृह ले गया, जहां उसने बेटे की पहचान की।
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
14 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
16 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
19 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines