27 साल के श्रीहरि ने की ही थी करियर की शुरुआत, कुवैत अग्निकांड में चली गई जान

Engineer killed In Kuwait Fire : कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले भारतीय में केरल का एक युवक भी शामिल है, जिसने 5 दिन पहले ही अपनी करियर की शुरुआत की थी। पिता ने अपने बेटे की पहचान की। आइए जानते हैं कि कौन था वो युवक?

Kuwait Fire

Kuwait Fire

Kuwait Fire Latest Update : कुवैत के मंगफ इलाके में स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग से 40 भारतीय समेत 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग बुरी तरह झुलस गए। इस अग्निकांड में केरल के एक ऐसे युवक की जान चली गई, जिसने करियर की शुरुआत की ही थी। वह अपने सपनों को साकार करने के लिए कुवैत गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां उसकी मौत लिखी थी। आइए जानते हैं कि कौन था वो युवक?

विज्ञापन

27 वर्षीय श्रीहरि कौन?

विज्ञापन

27 वर्षीय श्रीहरि ने 5 दिन पहले यानी पिछले हफ्ते अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। उसने बतौर मैकेनिकल इंजीनियर उसी कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी, जहां उनके पिता एक दशक से काम कर रहे थे। वे केरल के कोट्टायम जिले के इथिथानम रहने वाले थे। अग्निकांड के बाद केरल में पूरा परिवार प्रार्थना कर रहा था कि श्रीहरि जिंदा मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

दम घुटने से हुई श्रीहरि की मौत 

कुवैत की जिस इमारत में आग लगी थी, वहां से तीसरी बिल्डिंग में युवक के पिता प्रदीप रुके हुए थे। पिता ने गुरुवार को अस्पताल के शवगृह में बेटे की पहचान की। श्रीहरि की पड़ोसी शैलजा सोमन ने बताया कि बुधवार को जब यह घटना हुई, तब प्रदीप अपने बेटे की बिल्डिंग की ओर भागे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। पड़ोसी ने बताया कि श्रीहरि की मौत आग से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई थी।

विज्ञापन

टैटू से हुई बेटे की पहचान

विज्ञापन

किसी ने पिता को बताया कि श्रीहरि झुलस गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। प्रदीप बुधवार को अपने बेटे की तलाश में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भागते रहे, लेकिन बेटा नहीं मिला। अस्पताल के एक कर्मचारी ने पिता से बेटे की पहचान पूछी तो उसने बताया कि श्रीहरि की दोनों कलाइयों पर टैटू है। इसके बाद कर्मचारी पिता को शवगृह ले गया, जहां उसने बेटे की पहचान की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ