America News: अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। इस समय चर्चा में हैं साउथ डकोडा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम जिन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के कुत्ते ‘कमांडर’ को मार दिए जाने की सलाह दी है। अपने पालतू कुत्ते की जान लेने को लेकर पहले की आलोचना का सामना कर रहीं क्रिस्टी ने एक और विवादित बयान देकर अपने लिए संकट और गंभीर कर लिया है।
रिपब्लिकन नेता क्रिस्टी नोएम ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान कहा कि बाइडेन (Joe Biden) के जर्मन शेफर्ड कुत्ते कमांडर को गोली मार देनी चाहिए। सीक्रेट सर्विस के कई एजेंट्स को काट चुका कमांडर की व्हाइट हाउस में एंट्री पर पिछले साल बैन लगा दिया गया था। क्रिस्टी ने कहा कि जो बाइडेन का कुत्ता सीक्रेट सर्विस के 24 लोगों पर हमला कर चुका है। इस कुत्ते पर फैसला लेने के लिए और कितने लोगों को घायल होना पड़ेगा और उसका हमला झेलना पड़ेगा?
‘कमांडर’ ने कितने एजेंट्स को काटा?
बता दें कि अक्टूबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच कमांडर की ओर से सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को काटने की 24 घटनाएं हुई थीं। इसके बाद उसे किसी खुफिया जगह भेज दिया गया था। यही मुद्दा उठाते हुए क्रिस्टी ने कहा कि एक कुत्ता जो किसी को भी काट लेता है, बेहद खतरनाक है। बता दें कि बीते दिनों की क्रिस्टी ने अपने पालतू कुत्ते क्रिकेट को मार दिया था। इसे लेकर उनका कहना है कि वह भी खतरनाक था इसलिए मैंने ऐसा किया।
क्रिस्टी बन सकती हैं ट्रंप की रनिंग मेट
गवर्नर क्रिस्टी नोएम की एक किताब ‘नो गोइंग बैक’ आने वाले मंगलवार को पब्लिश होने वाली है। उनके इस बयान को उनकी इस किताब के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जा रहा है। बता दें कि क्रिस्टी नोएम को डोनाल्ड ट्रंप की रनिंग मेट के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार फिर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। डोनाल्ड ट्रंप भी जो बाइडेन (Joe Biden) पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: घास-मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर यहां के लोग!
ये भी पढ़ें: इस जगह पर पिछले 500 साल से नहीं बढ़ा है किराया!
ये भी पढ़ें: Sunita Williams तीसरी बार भरेंगी अंतरिक्ष में उड़ान
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
6 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
7 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
12 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
16 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
19 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines