Brunei Sultan Hassanal Bolkiah News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रूनेई के दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक होने वाला है। ब्रूनेई का दौरा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रूनेई के दौरे पर हैं। ऐसे में ब्रूनेई और उसके सुल्तान के बारे में जानना रोचक हो जाता है।
1. ब्रूनेई एशिया में सिंगापुर और फिलीपींस के बीच बसा एक देश है। 1984 में ब्रूनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली। मौजूदा सुल्तान 1968 से सत्ता में हैं। उनका पूरा नाम हसनल बोलकिया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन III है। ब्रूनेई का मतलब होता है That’s it! यहां शार्क मछलियों के फिन्स काटने और उनके कॉमर्शियल इस्तेमाल पर बैन है।
2. सुल्तान हसनल की संपत्ति 30 अरब डॉलर के करीब है। जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बनाता है। वह वर्तमान में सबसे लंबे समय तक पद रहने वाले किसी देश के प्रमुख हैं। 2017 में सुल्तान ने अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाई। इस तरह सुल्तान ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
3. सुल्तान हसनल बोलकिया का जन्म 16 जुलाई 1946 को हुआ था। सुल्तान ने कुआलालंपुर में विक्टोरिया इंस्टीट्यूट से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद 1967 में ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी से स्नातक की उपाधि हासिल की। ब्रूनेई धार्मिक नियमों का कड़ाई से पालन करता है।
4. सुल्तान हसनल 1968 में सिंहासन पर बैठे। सुल्तान ने अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए ब्रूनेई को आसियान और संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा बनाया। सम्राट को उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। सुल्तान की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार है। ब्रूनेई की अर्थव्यवस्था में तेल और गैस का योगदान 90 प्रतिशत से ज्यादा है। ब्रूनेई का 70 प्रतिशत हिस्सा वर्षा वनों से ढका हुआ है।
5. ब्रूनेई के सुल्तान का महल इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस के तौर पर जाना जाता है। इस महल को ब्रिटेन से आजादी के स्मारक के तौर पर बनाया गया था। दुनिया के सबसे बड़े आवासीय महल के रूप में यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। जो कि 20 लाख वर्ग फुट में बना है। महल के गुंबद को 22 कैरेट सोने से सजाया गया है। महल की कीमत 2550 करोड़ रुपये से ज्यादा की मानी जाती है। इसमें पांच स्वीमिंग पुल, 257 बाथरूम और 1700 से ज्यादा कमरे हैं। 110 गैरेज के अलावा एयर कंडीशनिंग के साथ 200 घोड़ों का अस्तबल है।
6. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक सुल्तान ने अपने इस्तेमाल के लिए बोइंग 747 विमान में करीब 3000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसमें सोने का वॉश बेसिन जैसे अतिरिक्त सामान जोड़े गए हैं। इसकी कीमत 120 मिलियन डॉलर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुल्तान ने अपनी बेटी को जन्मदिन के तोहफे में एयरबस A340 दिया था।
8. ब्रूनेई में होमोसेक्सुअलिटी पर सजा का प्रावधान है। ब्रूनेई के लगभग सभी लोग पढ़ने में सक्षम हैं। ब्रूनेई में आप सिंगापुर डॉलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां स्थित एक शहर को वेनिस ऑफ द ईस्ट कहा जाता है।
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
54 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines