Gurpatwant singh pannus comment on world cup: कनाडा में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर वर्ल्ड कप की आड़ में भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने कहा है कि 5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप की नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। आतंकी ने दिल्ली के आईएसबीटी इलाके में भी कई जगह खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए हैं। फ्लाईओवर की दीवारों से इन नारों को मिटवाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में आतंकी का एक वीडियो भी जारी हुआ है. इससे पहले भी पन्नू ने 15 अगस्त और जी20 समिट से पहले ऐसा ही कारनामा किया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ आतंकियों को काबू भी किया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर पन्नू ने देश विरोधी काम करवाया है। उसके गुर्गों को एक्टिव देख पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें पन्नू कह रहा है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। वह दावा कर रहा है कि कुछ खालिस्तानी अपने मकसद को पूरा करने के लिए यहां आ चुके हैं। पन्नू कह रहा है कि निज्जर की हत्या के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। सिख फॉर जस्टिस इसका बदला लेगा। उनके टारगेट पर वर्ल्ड कप है, जो 6 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है।
यह भी पढ़ें-दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए अहम खबर, नई पॉलिसी के तहत बेचने के बदल जाएंगे नियम
आरोपी के खिलाफ भारत में 16 केस
पन्नू लंबे समय से पंजाब को भारत से अलग करने की मांग करता रहा है। उसको 7 जुलाई 2022 को टेरेरिस्ट घोषित किया गया था। वह भारत को कई टुकड़ों में देखना चाहता है। मुस्लिमों को बरगलाकर भी उसने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ उर्दुस्तान का सपना देखा है। वहीं, रेडिकालाइज कर कश्मीर को भारत से अलग करने के इंपॉसिबल सपने को देख रहा है। पंजाब में UAPA के अलावा उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं।
पन्नू इससे पहले इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने को लेकर इनाम की घोषणा कर जहर उगल चुका है। पन्नू ने 2.5 मिलियन यूएस डॉलर देने का एलान किया था। उसने ये भी कहा था कि 15 अगस्त 2021 को जो व्यक्ति लाल किले पर तिरंगा नहीं फहराने देगा, उसको 1 मिलियन यूएस देगा। कई बार वह पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी वारदात की कोशिश कर चुका है।
यह भी पढ़ें-20 रुपये के लिए ‘कातिल’ बना चाचा, 6 साल की बच्ची को पान मसाला की जगह चिप्स खरीदने पर दी मौत
अमृतसर का रहने वाला है पन्नू
पन्नू इससे पहले कनाडा में रह रहे हिंदुओं को खदेड़ने की बात भी कह चुका है। कई बार भारत की ओर से उसके खिलाफ सबूत दिए गए हैं, लेकिन कनाडा ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि उसको कनाडा में अब सिक्योरिटी भी मिल चुकी है। भारत में गुरपतवंत सिंह पन्नू की कई संपत्तियों की सील कर दिया गया है। उसकी करोड़ों की संपत्ति बताई गई है। 2020 में भी उसकी करोड़ों की संपत्ति को अटैच किया गया था।
बता दें कि गुरपतवंत पन्नू अमृतसर के खानकोट का निवासी है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ कर चुका है। जिसके बाद वह विदेश चला गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से हाथ मिलाकर भारत विरोधी गतिविधियां शुरू कीं। पन्नू के पिता का नाम महिंदर सिंह है, जो पंजाब कृषि विपणन बोर्ड के कर्मी रहे हैं। उस पर 2019 में बैन लगाया गया था। जिसके बाद से वह कनाडा में है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 hr agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines