Khalistani extremists getting money from Canada: खालिस्तानी हिंसक चरमपंथी समूहों को कनाडा से आर्थिक मदद मिल रही है। कनाडा के वित्त विभाग द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद कनाडा की सरकार अलर्ट मोड़ पर है और चरमपंथी ग्रुप्स और उनके सदस्यों की निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार कई आतंकवादी समूहों को देश में राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा से जुड़ी गतिविधियां करने और लोगों को इसके लिए उकसाने के लिए कनाडा से वित्तीय सहायता मिलती रही है।
खालिस्तानी समूहों का गहरा है नेटवर्क, ऐसे करने थे उगाही
जानकारी के अनुसार कनाडा में साल 2025 में मनी लॉन्ड्रिंग और टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क असेसमेंट के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन समेत कुछ खालिस्तानी समूहों को राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद (PMVI) की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा इन संगठनों को अपने उद्देश्यों की पूर्ति और पैसों के लिए नॉन प्रॉफिटेबल और चैरिटेबल सेक्टर से जुड़े समूहों और नेटवर्क का इस्तेमाल करते पाया गया।
चरमपंथी संगठनों का ये है उद्देश्य, जांच में आया था सामने
PMVE के आंकलन में पता चला था कि ये सभी संगठन कनाडा में नई राजनीतिक व्यवस्थाओं को बनाने के लिए काम करते हैं। इसके अलावा इन समूहों का मकसद मौजूदा व्यवस्थाओं के भीतर नई संरचनाओं और मानदंडों को स्थापित करना है। ऐसे में इन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इनके सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इन संगठनों पर है नजर, पंजाब में स्वतंत्र राज्य की है मंशा
जानकारी के अनसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन, हमास और हिज्बुल्लाह समेत कुछ संगठनों को कनाडा में कनाडाई आपराधिक संहिता के तहत आतंकवादी संस्थाएं घोषित किया गया है। कनाडा सरकार की रिपोर्ट के अनुसार ये संगठन राजनीतिक प्रतिनिधित्व से प्रेरित हैं। बताया गया है कि खालिस्तानी चरमपंथी समूह खासतौर पर पंजाब में एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के लिए हिंसक तरीकों की वकालत करते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका रिश्तों में नया मोड़, ट्रंप का बयान और भारत की सधी रणनीति
संबंधित खबरें
'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
48 mins agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
4 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
4 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
4 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
15 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
17 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines