हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

17 स्टूडेंट्स जिंदा जले, 13 बुरी तरह झुलसे; केन्या में स्कूल के हॉस्टल में भीषण अग्निकांड

Massive Fire Burst into Hostel: एक स्कूल में हॉस्टल में देररात हुए भीषण अग्निकांड में 17 स्टूडेंट्स मारे गए हैं। आग में जलकर जहां पूरा हॉस्टल राख हो गया, वहीं मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। पूरे देश में हादसे से सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
आग में जलकर पूरा मकान राख हो गया।

Kenya School Hostel Fire Killed Students: केन्या के एक स्कूल में भीषण अग्निकांड हुआ है। हॉस्टल में आग लगने से 17 स्टूडेंट्स की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं 13 छात्र बुरी तरह झुलस गए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओनयांगो ने हादसे की पुष्टि की। हॉस्टल में लगी आग को बुझा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी नैरोबी में न्येरी काउंटी शहर के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी में गुरुवार देररात भीषण आग भड़क गई। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्र खुद को बचा नहीं पाए। वे जान बचाने के लिए कूदे, लेकिन आग की लपटों से घिरे थे, इसलिए नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:‘80% आदमी अंतरंग नहीं होते’…पुरुषों के नए ट्रेंड को लेकर सेक्स वर्कर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

साल 2017 के हादसे की यादें ताजा हुईं

AP की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओनयांगो ने दावा किया है कि आग लगने के कारणों का पता लगाकर रहेंगे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट कहा जा रहा है, लेकिन अगर मामले में स्कूल प्रशासन या हॉस्टल स्टाफ की लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केन्या सरकार ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है और हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, केन्या के किसी बोर्डिंग स्कूलों में इतनी भीषण आग लगना सामान्य नहीं है। बोर्डिंग स्कूल में स्टूडेंट्स कई सालों तक रुकते हैं और इस तरह के हादसे स्कूलों की मान्यता और इमेज के लिए खतरा बन सकते हैं। साल 2017 में भी नैरोबी के ही एक हाई स्कूल में ऐसा ही अग्निकांड हुआ था, जिसमें जलकर 10 छात्र मारे गए थे। बीती रात हुए हादसे में लोगों के जेहन में उस हादसे की यादें ताजा कर दी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:70 छात्राओं के न्यूड वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल; खुद को पुलिस वाला बता धमकाता आरोपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola