Kenya में चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक 400 घायल, 16 की मौत

केन्या में बीते दिन सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर पुलिस कार्रवाई के दौरान मौत हुई। कल से केन्या में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

kenya protest
विज्ञापन

केन्या में कल से चले रहे सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान अब तक 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से बताया गया कि ज्यादातर की मौतें पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई। केन्या के एमनेस्टी हेड ने बताया कि 1 साल पहले टैक्स बिल के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद पार्लियामेंट पर हमला हुआ था। लोकल मीडिया और रॉयटर के मुताबिक, राजधानी नैरोबी में पिछले साल हुए प्रोटेस्ट की याद में केन्याई लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। इसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। केन्या पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर आंसू गैस और पानी की बौछारें भी की थी।

एक साल पूरा होने पर मार्च निकाला

केन्या में बीते बुधवार को सरकार के विरोध में हुए प्रदर्शन को 1 साल पूरा होने पर मार्च निकाला गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। पुलिस ने नैरोबी की सड़कों पर आंसू गैस के गोले छोडने के साथ-साथ कांटे वाले तारों से सरकारी इमारतों का घेराव किया गया।

विज्ञापन

केन्या में क्या हुआ था पिछले साल?

पिछले साल टैक्स बढ़ोतरी और स्थानीय लोगों की खराब आर्थिक स्थिति के चलते कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों में पुलिस की कार्रवाई में कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी गई थी। तब उस समय भीड़ ने संसद पर हमला बोला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ