डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में क्यों कहा 'विच हंट'? एक केस को रद्द करने की उठाई मांग

Donald Trump Supports Benjamin Netanyahu: डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को अब उनके खिलाफ चल रहे कोर्ट केस से बचाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने नेतन्याहू पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। अमेरिकन प्रेसिडेंट ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर इजरायल के प्रधानमंत्री के समर्थन में लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप क्या कह रहे हैं…

Donald Trump | Benjamin Netanyahu | Israel Iran War

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के समर्थन में फिर से बयान दिया है।

विज्ञापन

What Means Witch Hunt: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक वर्ड ‘विच हंट’ का इस्तेमाल किया। दरसअल जब ट्रंप को पता चला कि नेतन्याहू को एक केस में सोमवार को कोर्ट में पेश होना है तो वे भड़क गए और उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकांउट पर एक लंबा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के केस को हास्यास्पद बताया और केस को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री एक योद्धा हैं और उन्हें दोषमुक्त किया जाना चाहिए। जिस व्यक्ति ने अपने देश की गरिमा बचाने के लिए इतना कुछ किया है, उस पर भ्रष्टाचार और विश्वासघात के आरोप हास्यास्पद ‘विच हंट’ और अकल्पनीय है। उन्होंने आगे कहा कि नेतन्याहू के खिलाफ चल रहा मुकदमा तुरंत रद्द कर दिया जाना चाहिए और उस महान नायक को क्षमादान दे दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

नेतन्याहू पर लगे आरोपों को ट्रंप ने बताया झूठा

राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अदालती मामलों से अमेरिका बचाएगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान के खिलाफ मजबूती से खड़े होने वाले नेतन्याहू पर लगे आरोप झूठे हैं। अमेरिका ने इजरायल को बचाया है और अब अमेरिका नेतन्याहू को बचाएगा। नेतन्याहू जैसा योद्धा शायद ही इजरायल के इतिहास में आज तक हुआ हो। वे दुनिया में कहीं भी सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार को नष्ट करने की हिम्मत रखते हैं। ईरान के परमाणु हथियार भी पूरी तरह बर्बाद हो जाते, अगर उन्हें थोड़ा और समय मिल जाता। वे इजरायल के अस्तित्व के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने ईरान के खिलाफ बेहद कठिन लड़ाई लड़ी और बेहद सक्षमता से लड़ी। ऐसा योद्ध लंबे समय से, मई 2020 से भ्रष्टाचार के केस से जूझ रहे हैं। यह पहली बार है, जब किसी मौजूदा इजरायली प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाया जा रहा है। उनको सोमवार को अदालत में बुलाया गया है।

नेतन्याहू के केस में माफ किए जाने की मांग

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केस राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला है, जबकि नेतन्याहू ऐसे केस से बेहतर और बहुत कुछ डिजर्व करते हैं। नेतन्याहू का मुकदमा तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। इस महान नायक को माफी दी जानी चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल को बचाया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ही नेतन्याहू को बचाएगा। उनके साथ इस तरह का उपहास बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ