पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ईरान ने बीते लंबे समय से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है. वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 मई से पांच देशों की यात्रा के लिए गए हैं. पीएम मोदी ने UAE की धरती से दुनिया को शांति का संदेश दिया है. पीएम मोदी ने कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुले ये हमारी प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और UAE ने रक्षा, ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक समझौतों (MoU) पर सहमति व्यक्त की है. दोनों देशों ने आपसी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.
रणनीतिक रक्षा भागीदारी के फ्रेमवर्क पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई है, जिससे रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण, और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा.
कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई है. यह राशि भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और Samman Capital में निवेश के रूप में दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने दौरे के लिए इन 5 देशों को ही क्यों चुना, क्या भारत के लिए संकटमोचक बनेंगे ये मुल्क?
Vadinar (गुजरात) में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने पर MoU पर हस्ताक्षर हुए. यह पहल समुद्री मरम्मत और घरेलू जहाजरानी उद्योग को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Petroleum Reserve) स्थापित करने के लिए भी भारत और यूएई ने समझौता किया. इससे ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और आपूर्ति व्यवधानों के समय प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी. LPG की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच आपूर्ति समझौता हुआ. यह घरेलू गैस उपलब्धता और कीमतों पर स्थिरता लाने में सहायक होगा.
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
57 mins agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
12 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines