Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान के अज़रबैजान में जो विमान क्रैश हुआ है उसे ब्राज़ीलियाई एयरोस्पेस कंपनी ने बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये विमान था Embraer 190. इसके अलग अलग मॉडल में कुल 100 से 114 सीट होती हैं। बता दें कजाकिस्तान के आकूत एयरपोर्ट के पास यह प्लेन क्रैश हुआ है और अब तक इस हादसे में 42 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हादसे की जांच में हुटी जांच एजेंसियां
सोशल मीडिया पर क्रैश के आखिरी चंद सेकंड की वीडियो वायरल है, जिसमें ये तेज रफ्तार में लगातार नीचे की तरफ आता हुआ दिख रहा है। फिर ये जमीन से टच होते ही तेज धमाके के बाद दुर्घटनाग्रस्त होता है और प्लेन को आग की लपटें अपनी चपेट में ले लेती हैं। फिलहाल हादसे का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: 60 यात्रियों से भरा प्लेन हवा में क्रैश! रूस जा रहा था विमान, कई जिंदा जले
विमान की टेक ऑफ और लैंडिंग क्षमता होती है अलग
जानकारी के अनुसार Embraer 190 जिस प्लेन में ये हादसा हुआ वह टेक ऑफ करते हुए मैक्सिमम 51800 kg वजन लेकर उड़ सकता है। वहीं, लैंडिंग के दौरान प्लेन की क्षमता करीब 44000 kg की है। एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार फिलहाल ये जांच का विषय है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है। कजाकिस्तान सरकार के अनुसार विमान संख्या J2-8243 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एक्सपर्ट के अनुसार हवा के प्रेशर और वजन के चलते किसी प्रकार का हादसा न हो इसके लिए किसी भी यात्री प्लेन की टेक ऑफ और लैंडिंग क्षमता अलग होती है।
25 लोगों की बची जान, सामने आई हादसे की ये वजह
हादसे में 25 लोगों की जान बच गई है, फिलहाल वह अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अभी तक की जांच में खराब मौसम और तकनीकी दिक्कत ही इस हादसे का कारण होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले पायलट प्लेन पर अपना कंट्रोल खो बैठा था। हालांकि जांच एजेंसियां हादसे से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच क्या बात हुई? इसकी जांच कर रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन बनाया गया है, जो हादसे, उसके कारण और आगे किए जाने वाले उपायों पर एक रिपोर्ट देगी।
ये भी पढ़ें: वैलेंटिना गोमेज कौन? जिसके वीडियो से हिला अमेरिका, लगाया बैन, जानें क्या था उसमें?
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
3 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
4 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
5 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
14 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
14 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
17 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
19 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
19 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines