---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Plane Crash: 60 यात्रियों से भरा प्लेन हवा में क्रैश! रूस जा रहा था विमान, कई जिंदा जले

Azerbaijan Airlines Plane Crash Route to Russia: मध्य एशियाई देश के रास्ते रूस जा रहा विमान अचानक से क्रैश हो गया। इस पैसेंजर विमान में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई है।

---विज्ञापन---

Azerbaijan Airlines Plane Crash way to Russia: सेंट्रल एशिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रूस जा रहा विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 60 यात्री सवार थे। खबरों की मानें तो इस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई है। वहीं 20 से ज्यादा यात्री जिंदा बचे हैं, जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्लेन क्रैश में मृतकों की सटीक संख्या अभी तक पता नहीं चल सकी है। मगर खबरों की मानें तो इस हादसे में 42 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

कजाकिस्तान में हुआ हादसा

कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। आज यानी बुधवार को प्लेन क्रैश की जानकारी देते हुए कजाकिस्तान की मिनिस्ट्री ने कहा कि 60 लोगों से ज्यादा को ले जा रहा विमान कजाकिस्तान के अक्तो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह अक्तो एयरपोर्ट के पास हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वैलेंटिना गोमेज कौन? जिसके वीडियो से हिला अमेरिका, लगाया बैन, जानें क्या था उसमें?

---विज्ञापन---

प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल

प्लेन क्रैश का वीडियो भी सोशल मीडिय पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन हवा में उड़ते हुए अचानक संतुलन खो देता है और नीचे की तरफ गिरने लगता है। तभी प्लेन में आग लग जाती है और यह विमान आग का गोला बन गया। वहीं एक दूसरे वीडियो में जिंदा बचे लोगों को विमान से बाहर निकाला जा रहा है।

---विज्ञापन---

डायवर्ट किया गया था प्लेन

रूसी समाचार एजेंसियों की मानें तो यह अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन था। विमान ने अजरबैजान के बाकू से उड़ान भरी थी और यह रूस के चेचन्या जा रहा था। हालांकि घने कोहरे की वजह से प्लेन ने रास्ता बदल दिया। कजाकिस्तान के अक्तो एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही प्लेन अचानक से क्रैश हो गया।

5 क्रू मेंबर्स भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजरबैजान की फ्लाइट 8243 में 60 से ज्यादा पैसेंजर्स के अलावा 5 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। हालांकि यह प्लेन कैसे क्रैश हुआ? इसकी अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। अजरबैजान एयरलाइंस ने भी प्लेन क्रैश पर चुप्पी साध रखी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mumbai News: मौत ऐसे भी आती है, SUV के एयर बैग से 6 साल के मासूम की गई जान

First published on: Dec 25, 2024 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola