Kazakhstan Plane Crash: ब्राजीलियाई एयरोस्पेस कंपनी का था प्लेन, 51800 kg थी टेक ऑफ कैपेसिटी  

Kazakhstan Plane Crash: जांच एजेंसियां हादसे से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच क्या बात हुई? इसकी जांच कर रही है।

kazakhstan plane crash

कजाकिस्तान प्लेन क्रैश घटनास्थल की फोटो

Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान के अज़रबैजान में जो विमान क्रैश हुआ है उसे ब्राज़ीलियाई एयरोस्पेस कंपनी ने बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये विमान था Embraer 190. इसके अलग अलग मॉडल में कुल 100 से 114 सीट होती हैं। बता दें कजाकिस्तान के आकूत एयरपोर्ट के पास यह प्लेन क्रैश हुआ है और अब तक इस हादसे में 42 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हादसे की जांच में हुटी जांच एजेंसियां

सोशल मीडिया पर क्रैश के आखिरी चंद सेकंड की वीडियो वायरल है, जिसमें ये तेज रफ्तार में लगातार नीचे की तरफ आता हुआ दिख रहा है। फिर ये जमीन से टच होते ही तेज धमाके के बाद दुर्घटनाग्रस्त होता है और प्लेन को आग की लपटें अपनी चपेट में ले लेती हैं। फिलहाल हादसे का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमान की टेक ऑफ और लैंडिंग क्षमता होती  है अलग

जानकारी के अनुसार Embraer 190 जिस प्लेन में ये हादसा हुआ वह टेक ऑफ करते हुए मैक्सिमम 51800 kg वजन लेकर उड़ सकता है। वहीं, लैंडिंग के दौरान प्लेन की क्षमता करीब 44000 kg की है। एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार फिलहाल ये जांच का विषय है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है। कजाकिस्तान सरकार के अनुसार विमान संख्या J2-8243 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एक्सपर्ट के अनुसार हवा के प्रेशर और वजन के चलते किसी प्रकार का हादसा न हो इसके लिए किसी भी यात्री प्लेन की टेक ऑफ और लैंडिंग क्षमता अलग होती है।

विज्ञापन

25 लोगों की बची जान, सामने आई हादसे की ये वजह 

हादसे में 25 लोगों की जान बच गई है, फिलहाल वह अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अभी तक की जांच में खराब मौसम और तकनीकी दिक्कत ही इस हादसे का कारण होने का अनुमान है। बताया जा रहा है  कि हादसे से पहले पायलट प्लेन पर अपना कंट्रोल खो बैठा था। हालांकि जांच एजेंसियां हादसे से पहले पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच क्या बात हुई? इसकी जांच कर रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन बनाया गया है, जो हादसे, उसके कारण और आगे किए जाने वाले उपायों पर एक रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ