---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पूर्व वित्त मंत्री ने पत्नी के बाल खींचे, छाती पर मारी लात; वीडियो से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Saltanat Nukenova: कजाखस्तान के पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी सल्तनत नुकेनोवा की हत्या का आरोप है। इस मामले में अब सल्तनत की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Kazakhstan former ministers Kuandyk Bischimbayev: मध्य एशिया के कजाखस्तान के पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव ने अपनी पत्नी सल्तनत नुकेनोवा की मौत से एक दिन पहले उसकी जमकर पिटाई की थी। उसने अपनी पत्नी के बाल खींचे, उसकी छाती पर लात मारी और जमकर लातघुसों से उसकी पिटाई की थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने कजाखस्तान की सुप्रीम कोर्ट में घटना की एक वीडियो पेश की है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

---विज्ञापन---

पिटाई से ट्रामा में गई थी मंत्री की पत्नी

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कुआंडिक की पिटाई से ही सल्तनत को मानसिक आघात लगा था, जिससे उसे ब्रेन हेमरेज हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस की तरफ से पेश सरकारी वकील का तर्क था कि पूर्व मंत्री की मारपीट से उसकी पत्नी बेहद डर गई थी, इसी मानसिक ट्रामा के चलते उसकी मौत हुई है। सरकारी वकील ने संबंधित वीडियो अदालत के समक्ष पेश किया।

सल्तनत नुकेनोवा की पिटाई का कथित वीडियो

---विज्ञापन---

क्या था मामला

सल्तनत नुकेनोवा की मौत 9 नवंबर 2023 को हुई थी। पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर उसकी हत्या का आरोप है। अदालत के समक्ष पेश वीडियो सल्तनत की मौत के एक दिन पहले 8 नवंबर, 2023 का सुबह की बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दंपति एक रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर दिख रहे हैं। फुटेज के अनुसार पहले दोनों की किसी बात पर बहस हुई फिर कुआंडिक ने सल्तनत के सिर पर वार किया। उसके जमीन पर गिरने के बाद भी वह रूका नहीं बल्कि उसकी छाती और पेट में लात मारी। उसके सिर के बाल पकड़कर उसे घसीटा। वीडियो से पता चला कि पिटाई के बाद पूर्व मंत्री ने शराब की।

ये भी पढ़ें: सिर्फ यूक्रेन की सेना ही नहीं लड़ रही रूस से जंग, पुतिन की हेकड़ी निकालने को घरों में बन रहे ड्रोन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BBC पर बैन, मास किलिंग की खबरें चलाने पर ‘बुर्किना फासो’ की बड़ी कार्रवाई

First published on: Apr 30, 2024 07:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola