Kate Middleton Finishes Chemotherapy Course: प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन की कीमोथेरापी थेरेपी खत्म हो गई है। वह कैंसर से जूझ रहीं थी और बीते मार्च में शाही परिवार की तरफ से ये जानकारी शेयर की गई थी। सोमवर को उनके ऑफिस की तरफ से उनका निजी संदेश जारी किया गया। संदेश में उन्होंने कहा कि गर्मियां खत्म होने वाली हैं और मैं आपको यह नहीं बता सकती कि ये मेरे लिए यह कितनी राहत की बात है कि मैंने अपनी कीमोथेरेपी पूरी कर ली है।
2024 के अंत तक लेंगी सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा
आगे प्रिंसेस केट ने कहा कि उनका कैंसर के लिए कीमोथेरेपी का कोर्स पूरा हो गया है और वह इस साल के अंत तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। आगे वह बोलीं की अभी उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए लंबा रास्ता तय करना है।
ये भी पढ़ें: क्या सच में चीन से हाथ मिलाएगा भारत? जानें पुतिन का खास प्लान जो खत्म कर सकता है रार
9 महीने परिवार के लिए बताए बेहद कठिन
प्रिंसेस केट ने कहा कि पिछले 9 महीने से वे और उनका परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन एक पल में बदल सकता है और आपको तूफानी पानी या अज्ञात सड़क पर आगे बढ़ने का रास्ता खोजना पड़ता है।
बच्चों के साथ जारी की वीडियो
कीमोथेरापी थेरेपी खत्म होने की सूचना के साथ शाही परिवार की तरफ से केट, विलियम और उनके तीन बच्चों की एक बेहद निजी वीडियो जारी किया गया है। 42 वर्षीय Kate ब्रिटेन के प्रिंस William की वाइफ हैं। कैंसर का पता लगने के बाद केट ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना कम कर दिया था। वह जुलाई में Wimbledon tennis championships में नजर आईं थी। इससे पहले जून में King Charles के जन्मदिन पर उन्हें देखा गया था।
ये भी पढ़ें: खूबसूरत लड़कियों पर ये किसकी नजर? पार्ट टाइम जॉब के बदले दिए जा रहे लाखों रुपये, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
2 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
5 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
8 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
15 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
16 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines