Kamala Harris Husband Controversy : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए मुसीबतों का नया दौर खड़ा हो गया है। नया मामला उनके पति डग एमहॉफ से जुड़ा हुआ है जिसके खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिस लॉ फर्म में वह पहले काम किया करते थे वहां उनका व्यवहार अनुचित और महिला विरोधी था।
उनके पूर्व साथियों का आरोप है कि वह महिलाओं के साथ फ्लर्ट किया करते थे और ऑफिस में ऐसे कॉकटेल आवर्स आयोजित कराते थे जिनमें सिर्फ पुरुषों को शामिल होने की अनुमति होती थी। इन आरोपों से कुछ दिन पहले भी एमहॉफ का नाम सुर्खियों में आया था जब उन पर उनकी पूर्व प्रेमिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। कहा जा रहा है कि ये गंभीर आरोप कमला हैरिस की चुनावी कैंपेन को बड़ी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
महिला कर्मचारियों से फ्लर्ट
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार वेनेबल लॉस एंजिलिस ऑफिस के उनके पूर्व साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि एमहॉफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे, जो महिलाएं उनके साथ फ्लर्ट नहीं करती थीं उन्हें मिलने वाले फायदे रोक देते थे। यह आरोप भी लगाया गया है कि वह केवल युवा और आकर्षिक महिलाओं को लिमोजीन जैसी आलीशान कार में प्रोग्राम्स में ले जाया करते थे। एमहॉफ साल 2006 से 2017 तक इस ऑफिस में थे।
ये भी पढ़ें: ट्रंप से नफरत करती हैं मेलानिया! कमला हैरिस का कर रहीं सपोर्ट?
महिला पार्टनर से बदतमीजी
पूर्व प्रेमिका को मारा तमाचा
59 साल के एमहॉफ ने कथित तौर पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को थप्पड़ भी मारा था। बताया जाता है कि यह थप्पड़ इतना तेज था कि उनकी पूर्व प्रेमिका घूम गई थी। डेलीमेल ने पीड़िता की तीन मित्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मई 2012 में कांस फिल्म फेस्टिवल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि एमहॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड न्यूयॉर्क में एक सक्सेसफुल वकील थी।
ये भी पढ़ें: हैरिस की कैंपेन को चंदा दे चुके हैं ट्रंप! अब दोनों आए आमने-सामने
संबंधित खबरें
UAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
4 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
19 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
22 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines