Kamala Harris husband Doug Emhoff admits extramarital affair: अमेरिकी उपराष्ट्रपति और 2024 के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात स्वीकार की है। सीबीएस न्यूज के मुताबिक कमला के पति डग एम्हॉफ का अफेयर अपने ही बच्चे की स्कूल टीचर से था। हालांकि तब तक कमला हैरिस से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी।
उपराष्ट्रपति के पति ने स्वीकार की अफेयर की बात
एम्हॉफ ने अफेयर की बात तब स्वीकार की, जब एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि उक्त टीचर 2009 में प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि महिला को बच्चा नहीं हुआ। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने दावा किया है कि महिला टीचर को मिसकैरिज हो गया था।
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा है कि डग एम्हॉफ उस समय अपनी पहली पत्नी क्रस्टीन एम्हॉफ के साथ रिश्ते में थे। हालांकि अफेयर के समय ही क्रस्टीन और डग अलग हो गए थे।
सूत्रों के मुताबिक महिला टीचर एम्हॉफ के बच्चों के स्कूल में पढ़ाती थीं। हालांकि वह एम्हॉफ के बच्चों की टीचर नहीं थीं।
अफेयर पर एम्हॉफ ने क्या कहा
सीबीएस न्यूज को दिए गए अपने बयान में एम्हॉफ ने कहा कि मेरी पहली शादी के दौरान, क्रस्टीन और मैंने बहुत मुश्किलों का सामना किया। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। हालांकि उसके बाद से हमने अपने रिश्ते पर काफी काम किया है और मजबूत बनकर उभरे हैं।
अमेरिका का सेकेंड जेंटलमैन बनने से पहले एम्हॉफ एंटरटेनमेंट वकील के तौर पर काम करते थे। उनकी पहली पत्नी क्रस्टीन के साथ दो बच्चे हैं। एला और कोल। शनिवार को जारी अपने बयान में क्रस्टीन ने कहा कि कई साल पहले डग और मैंने अपना रिश्ता कई कारणों से खत्म करने का फैसला किया। वह मेरे बच्चों के एक शानदार पिता हैं। हमारी एक अच्छी दोस्ती है और मुझे गर्व है कि डग, कमला और हमने एक अच्छी संयुक्त फैमिली बनाई है।
कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक क्रस्टीन ने 2009 में तलाक की अर्जी दी थी। और 2010 के अंत में डग और क्रस्टीन का तलाक पूरा हो गया।
कमला को पता था- डग का अफेयर है!
डग के साथ रिलेशनशिप से पहले कमला हैरिस को उनके अफेयर के बारे में पता था। बाइडेन कैंप में कमला हैरिस की उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी से पहले प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले लोगों को भी इस बारे में पता था।
कमला और डग की मुलाकात 2013 में हुई थी और दोनों ने 2014 में शादी कर ली। हालांकि कमला और डग की कोई संतान नहीं है। डग के बच्चे कमला को मामला (Mamala) बुलाते हैं। डग के बच्चों के साथ कमला के रिश्ते हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। कोल एम्हॉफ की शादी में कमला हैरिस ने मुख्य भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines