Donald Trump Vs Kamala Harris Presidential Debate: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाए हैं। कमला हैरिस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘लंच’ में ‘ट्रंप’ को खा जाएंगे, तो ट्रंप ने कहा कि अगर कमला हैरिस जीतीं तो दो साल में इजरायल खत्म हो जाएगा। वहीं शी जिनपिंग पर हमला बोलते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति अमेरिका को चीन को बेच दिया था। हैरिस ने कहा कि कोरोना के दौरान ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ की, अमेरिकी चिप्स को चीन को बेचा और ड्रैगन देश को अपनी सेना को आधुनिक बनाने में मदद की।
हैरिस और ट्रंप के बीच बहस की पांच बड़ी बातें –
1. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ आरोप लगाते हुए कमला हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो पुतिन कीव में बैठकर यूरोप के बाकी हिस्सों पर दावा करेंगे। और इसकी शुरुआत पोलैंड से होगी। हैरिस ने कहा कि ट्रंप, पुतिन का सामना नहीं पाएंगे, जिस डिक्टेटर के साथ वह अपनी फ्रेंडशिप के गप्पे हांकते हैं, वह उन्हें लंच में खा जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हैरिस जीतीं तो दो साल के अंदर इजरायल खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इजरायल, अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी है। लेकिन हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं। अगर वह राष्ट्रपति बनती है तो दो साल के अंदर इजरायल खत्म हो जाएगा। इसके जवाब में हैरिस ने कहा कि वह इजरायल से नफरत नहीं करती हैं और अपने पूरे जीवन में इजरायल के हित के लिए प्रतिबद्ध रही हैं।
ये भी पढ़ेंः चीफ को ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने वाली US सीनेटर का नारा, यौन हिंसा खत्म करो
2. वहीं प्रवासियों के मुद्दों पर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ट्रंप ने बाइडन सरकार की इमिग्रेशन पॉलिसी की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि बाहर से आए लोग स्थानीय लोगों के पालतू जानवरों को खा रहे हैं, खासतौर पर बिल्लियों को। ट्रंप ने कहा कि ओहायो के स्प्रिंगफील्ड में इन प्रवासियों को कुत्ते खाते हुए लोगों ने देखा है। ये लोग स्थानीय लोगों की बिल्लियों को खा रहे हैं। ये सब हमारे देश में हो रहा है। हालांकि स्प्रिंगफील्ड के सिटी मैनेजर ने इन आरोपों को खारिज कर किया है और कहा है कि ट्रंप के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
ये भी पढ़ेंः क्या सच में चीन से हाथ मिलाएगा भारत? जानें पुतिन का खास प्लान जो खत्म कर सकता है रार
3. वहीं 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुई हिंसा के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने व्यवहार का बचाव किया और कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने को कहा था। हालांकि हिंसा करने वाले समर्थकों की उन्होंने पहचान की और कहा कि अमेरिकी जस्टिस सिस्टम ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मेरी हत्या की कोशिश हुई। वे मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि वे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
4. वहीं गर्भपात के मुद्दे पर ट्रंप को घेरते हुए कमला हैरिस ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की गर्भपात नीति अमेरिकी महिलाओं का अपमान है। हैरिस ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा झूठ सुनने वाले हैं। इसके साथ ही हैरिस ने ट्रंप पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति में मनमानी करने का आरोप लगाया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पूरे अमेरिका में गर्भपात को बैन करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
5. ट्रंप और हैरिस के बीच बहस के दौरान दोनों नेताओं से काबुल से अमेरिकी सेनाओं की वापसी को लेकर भी सवाल हुआ। इस पर कमला हैरिस ने जो बाइडन की नीतियों से सहमति जताई। हालांकि उन्होंने लोगों से यह याद रखने के लिए कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी किन परिस्थितियों में हुईं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इतिहास का सबसे कमजोर सौदा किया। इसकी आप सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। हैरिस ने ट्रंप पर तालिबान को कैंप डेविड बुलाने का आरोप लगाया। इस पर ट्रंप ने कहा कि तालिबान से बातचीत इसलिए शुरू की गई थी, क्योंकि वे हत्याएं कर रहे थे। ट्रंप ने कहा कि अगर सेनाओं की वापसी के समय मैं राष्ट्रपति होता तो न कोई अमेरिकी पीछे छूटता और न ही कोई हथियार
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines