Kai Madison Trump Grand Daughter of Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी चर्चा में हैं। खासकर गोली लगने के बाद से ट्रंप अचानक से लाइम लाइट में आ गए हैं। ट्रंप के बयान एक बार फिर से मीडिय में हेडलाइन्स बटोर रहे हैं। इसी बीच ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने भी दादा की जमकर तारीफ की है। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में हिस्सा लेते हुए काई ट्रंप ने अपनी पर्नसल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
दादाजी के करीब हैं काई
डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बात करते हुए काई ट्रंप ने कहा कि मेरे लिए वो सिर्फ दादाजी हैं। जब हमारे माता-पिता घर पर नहीं होते तो दादाजी हमें कैंडी और सोडा खिलाते हैं। हम स्कूल में क्या कर रहे हैं? ये जानने में उनकी काफी दिलचस्पी होती है। दादाजी से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है।
ट्रंप से सीखा गोल्फ
काई ट्रंप गोल्फ खेलने की बेहद शौकीन हैं। काई अक्सर गोल्फ खेलते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बारे में बात करते हुए काई ट्रंप ने कहा कि ये शौक भी उनके दादाजी की देन है। करीब दो साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडाके पेस्ट पाम बीच पर गोल्फ चैंपियनशिप आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में काई ट्रंप ने जीत हासिल की थी।
गोली लगने पर बोलीं काई
13 जुलाई को रैली के दौरान जब ट्रंप को गोली लगी तो काई ट्रंप को भी दादा की चिंता सताने लगी। उन्होंने गोली लगने के बावजूद मजबूती से डटे रहने पर ट्रंप की तारीफ की। काई ट्रंप का कहना था कि बहुत लोगों ने मेरे दादाजी को तकलीफ दी है। मगर दादाजी हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
RNC में जीता दिल
RNC में भाषण के दौरान काई ट्रंप ने दादाजी की तारीफों की झड़ी लगा दी। तो भला ट्रंप काई पर गर्व कैसे ना महसूस करते। ट्रंप ने काई के बारे में बात करते हुए कहा कि एक दादा के रूप में मुझे अपनी पोती काई के अद्भुत काम पर गर्व है। सोमवार की सुबह उसने मुझसे RNC में बोलने की इच्छा जताई और उसने ये काम कर दिखाया।
कौन हैं काई ट्रंप?
बता दें कि काई मेडिसन ट्रंप का जन्म 12 मई 2007 को हुआ था। उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और मां वैनेसा ट्रंप का तलाक हो चुका है। 2018 में काई के माता-पिता अलग हो गए थे। वैसे तो डोनाल्ड ट्रंप के कुल 10 पोते-पोतियां हैं। मगर काई ट्रंप सभी भाई-बहनों में बड़ी हैं। बेहद कम उम्र से ही काई किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। काई अमेरिका के कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेती नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- हिलने लगी इमारतें, बाहर भागे लोग; चिली में आए भूकंप से हिल गए 7 देश
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
3 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
6 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
9 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines