हिलने लगी इमारतें, बाहर भागे लोग; चिली में आए भूकंप से हिल गए 7 देश

Earthquake News: धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। इस बार भूकंप चिली में आया है, जिसकी तीव्रता 7 से ज्यादा रही। इतनी ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप से अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माहौल कैसा है? आइए इस पर नजर डालते हैं…

Earthquake Tremors

भूकंप के झटके लगते ही लोग इधर उधर भागने लगे।

Chile Earthquake Side Effect: चिली में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई है। चिली-अर्जेंटीना बॉर्डर रीजन में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप के झटकों से अर्जेंटीना समेत 7 देश हिल गए। बोलीविया, पैराग्वे तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र बिंदु एंटोफगास्टा शहर से 265 किलोमीटर से दूर जमीन से 128 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है और सुनामी या ज्वालामुखी विस्फोट की चेतावनी जारी नहीं कि गई है, लेकिन लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि इमारतें हिलने लगीं। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। लोग इसलिए ज्यादा डरे हुए हैं कि भूकंप फिर से आया तो क्या होगा? वहीं चिली सरकार ने NDRF, पुलिस और बचाव दलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

चिली में पहले भी आ चुके भूकंप

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, चिली में अकसर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर बसा है, इसलिए इस देश में ज्वालामुखी फटते रहते हैं। गत 29 जून को भी चिली में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5 से ज्यादा रही। जनवरी में भी चिली में भूकंप के झटके लगे थे, जिसकी तीव्रता भी 5 से ज्यादा रही थी।

विज्ञापन

इससे पहले साल 2010 में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद जबरदस्त सुनामी आई, जिसकी चपेट में आने से 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। साल 1960 में चिली में ही 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। 1965 में 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 400 लोग मरे थे। 1971 में 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 90 लोग मरे थे। साल 1985 में 7.8 तीव्रता ने भूकंप ने 177 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद 1998 में आए 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

विज्ञापन

साल 2002 से लगातार आ रहे भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चिली में साल 2002 से लगातार भूकंप आ रहे हैं। साल 2002 में चिली-अर्जेंटीना बॉर्डर एरिया में ही 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। साल 2003 में मिडिल चिली में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। साल 2004 में मिडिल चिली को 6.6 की तीव्रता के भूकंप ने हिलाया था। साल 2005 में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने 11 लोगों की जान ली थी। साल 2007 में नॉर्थ चिली में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 2 लोग मरे थे। साल 2007 में ही 6.7, 2008 में 6.3 और 2009 में 6.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ