अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की 2020 में मौत हो गई थी और उनकी जगह रोबोटिक क्लोन ने ली है। दरअसल यह पोस्ट एक अज्ञात अकाउंट से शेयर की गई थी। जिसमें बाइडेन के लिए निष्प्राण, नासमझ मशीन और मार डाला गया जैसे दावे किए गए थे। इस अज्ञात अकाउंट द्वारा शेयर की गई पोस्ट को ट्रंप ने रिशेयर किया है।
डेमोक्रेट्स को असली और क्लोन में अंतर नहीं पता है
एक अज्ञात अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा गया है, कोई जो बाइडेन नहीं है, उन्हें 2020 में मार दिया गया था। जिसे आप देख रहे हैं, वह रोबोट द्वारा तैयार किया गया नासमझ डबल क्लोन है। पोस्ट में आगे लिया है डेमोक्रेट्स को असली और क्लोन में कोई अंतर नहीं पता है। इसके बाद एक हैशटैग की लिस्ट भी दी गई है। हाल ही में सामने आया है कि पूर्व प्रेसीडेंट जो बाइडेन को स्टेज 4 का मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर है।
ट्रंप ने शेयर किया था पोस्ट
बता दें कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने बाइडेन के गिरते स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने बाइडेन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, मेलानिया और मैं जो बाइडेन के हाल में हुए मेडिकल डायग्नोसिस के बारे में सुनकर दुखी हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ये भी पढ़ेंः रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह
गौरतलब है कि स्टेज 4 कैंसर के बावजूद जो बाइडेन शुक्रवार को एक कार्यक्रम में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। उम्मीद है कि मैं इसे हरा पाऊंगा। फिलहाल मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस पोस्ट के अलावा ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया ट्रुथ पर कई पोस्ट किए। जिसमें से कई पोस्ट उनके पिछले कार्यकाल में किए गए आर्थिक सुधारों से जुड़े थे। वहीं कुछ अमेरिकी इस्पात को लेकर लिए गए निर्णयों से संबंधित थे।
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश के नए नोट जारी, शेख मुजीबुर रहमान गायब, हिंदू और बौद्ध मंदिरों को मिली तवज्जो
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
7 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
7 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines