Jeremiah Manele elected New PM of Solomon: चीन समर्थक जेरेमिया मानेले गुरुवार को सोलोमन द्वीप के नए प्रधानमंत्री चुने गए। द्वीप केे गवर्नर डेविड वुनागी ने इसकी घोषणा की। मानेले का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए किया गया। मानेले ने नवनिर्वाचित 50 सीटों वाली संसद में विपक्षी नेता मैथ्यू वाले को 31 के मुकाबले 18 वोटो से पराजित किया। वहीं एक सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया।
बता दें कि इससे पहले एक और द्वीप देश मालदवी में भी चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू प्रेसिडेंट चुने गए थे। 50 सदस्यों वाली संसद में मतदान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। पिछले चुनाव में हुई हिंसा को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।
पिछले महीने हुए थे संसदीय चुनाव
गौरतलब है कि सोलोमन द्वीप में पिछले महीने संसदीय चुनाव हुए थे जिसमें किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है। रणनीति क तौर पर चीन क्वाड देशों को घेरने के लिए इस द्वीपीय देश की आर्थिक मदद करता आया है।
ताइवान के बाद चीन से स्थापित किए मधुर संबंध
2022 में सोलोमन के तत्कालीन पीएम मनश्शे सोगावारे ने चीन के साथ एक आतंरिक सुरक्षा समझौता किया था। इसके बाद यह देश क्वाड देशों की नजर में आ गया था। पीएम सोगावरे ने अपने 5 साल के शासन काल में चीन के मजबूत संबंध बनाए थे। पहले यह द्वीपीय देश ताइवान का समर्थक था लेकिन बाद में सोगावरे चीन के मजबूत राजनीति संबंध स्थापित किए।
ये भी पढ़ेंः बेटे के मोटापे से परेशान था बाप, ट्रेडमिल पर दौड़ा-दौड़ाकर ले ली जान! वायरल हुआ घटना का वीडियो
ये भी पढ़ेंः ड्राइवरों ने Uber पर ठोका 2613 करोड़ का मुकदमा, बुकिंग नियमों को लेकर लगाया ये आरोप
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines