News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
US Crime News: यूएस से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां एक पिता के ऊपर 6 साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। वारदात के वीडियो में दिख रहा है कि पिता अपने बच्चे को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। बच्चा बार-बार गिर रहा है। पिता का नाम क्रिस्टोफर जे ग्रेगोर है, जिसके ऊपर बच्चे कोरी मिकसिओलो की हत्या का आरोप है। पिता के ऊपर लगभग 2 साल पहले 2 अप्रैल 2021 को हत्या के आरोप लगे थे। ये वीडियो कुछ सप्ताह पहले का था। बाद में बच्चे की मौत हो गई थी। 20 मार्च 2021 को बच्चे चोटें लगी थीं।
Sick moment 'killer' dad Christopher J. Gregor 'forces son, 6, onto treadmill because he was fat' before boy's death https://t.co/Cya5N7xmvZ
— Paul Leary (@paulleary) May 1, 2024
बच्चा अपने पिता के साथ न्यू जर्सी के बार्नेगाट में रहता था, जो अटलांटिक सिटी के नॉर्थ में 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। जिम का वीडियो कोर्ट में दिखाया गया है। वीडियो में ग्रेगर जॉगिंग कर रहे कोरी के पास दिख रहा है। वह अचानक ट्रेडमिल की गति को तेज कर देता है। लेकिन कोरी संभल नहीं पाता और जमीन पर गिर जाता है। लेकिन ग्रेगोर बच्चे को शर्ट से उठाकर फिर ट्रेडमिल पर दौड़ाने लगता है। इसके बाद बच्चा फिर गिर जाता है। पिता फिर भी वैसे ही करता है। बच्चा 5 बार गिरता है। लेकिन पिता कोरी को मजबूर करता रहता है। बच्चा मोटा था, जिसकी वजह से पिता परेशान था। 5 बार गिरने के बाद पिता ट्रेडमिल की स्पीड कुछ कम करता है।
अभियोजकों की ओर से बताया गया कि बच्चा इसी वजह से चोटिल हुआ था। सहायक अभियोजक जेमी श्रॉन ने जूरी को बताया कि बच्चे को पिता इलाज के लिए दक्षिणी महासागर मेडिकल सेंटर में लेकर गया था। बच्चा नींद में उल्टियां कर रहा था। कोरी को एमरजेंसी वार्ड 6 में भर्ती किया गया था। लेकिन शाम को 5 बजे उसको मृत घोषित कर दिया गया। 3 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल करने वाले डॉ. डांटे रागुसा के अनुसार गिरने के कारण बच्चे को हार्ट और लिवर में चोटें लगी थी। जिसके कारण सूजन आ गई।
"video shows 'killer' dad 'forcing son, 6, to run on treadmill' weeks before death
Harrowing security footage shows the moment dad Christopher J Gregor forced his 6-year-old son to run on the treadmill after falling off repeatedly weeks before his death" https://t.co/JumWflVdsE— NewMe (@stormdug) May 2, 2024
सितंबर 2021 में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. थॉमस एंड्रयू ने मामले की समीक्षा की थी, जिन्होंने इसे मर्डर बताया था। उन्होंने कहा था कि कोरी के साथ काफी दुर्व्यवहार किया गया। उसकी पसलियों में घाव हो गए थे। पेट के बल गिरने पर कई जगह चोटें लगीं। ग्रेगोर के वकील मारियो गैलुची ने कहा कि चोटों से नहीं, बच्चा इन्फेक्शन से मरा था। सबूतों का ग्रेगोर से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इसे सही नहीं माना। वहीं, बच्चे की मां ब्रे मिक्सिओलो को कोर्ट में रोते देखा गया। वह गवाह के तौर पर मौजूद थी। उसे चोटों की जानकारी थी। वह बच्चे की जान को लेकर भी चिंतित थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।