पाकिस्तान: इमरान खान को एक सप्ताह में तीसरा झटका, अब सुनाई गई 7 साल की सजा

Imran Khan Gets 7 Year Sentence: इद्दत के समय शादी करने के एक मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को जेल की सजा सुनाई गई है। उनकी शादी को भी गैर इस्लामी बताया गया है।

Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan

Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan (ANI)

विज्ञापन

Imran Khan Gets 7 Year Sentence : पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होना है और उससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और बड़ा झटका लगा है। रावलपिंडी की एक अदालत ने शनिवार को इमरान खान और बुशरा बीबी को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला इद्दत के समय शादी करने से जुड़े एक मामले में सुनाया गया है।

विज्ञापन

इमरान और बुशरा बीबी की शादी गैर इस्लामी

अदालत ने इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी को गैर इस्लामी बताया है। अदालत ने यह फैसला बुशरा बीबी के पूर्व पति खवर फरीद मनेका की शिकायत पर सुनाया है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह इमरान खान को साइफर केस में 10 साल और तोशाखाना मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इमरान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बिना चुनाव चिह्न के मैदान में इमरान की पार्टी

पहले ही इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बिना अपने चुनाव चिह्न (बैट) के चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी की नींव रखने वाले इमरान खुद सलाखों के पीछे हैं। इस समय वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। बता दें कि साइफर मामले में उन्हें 10 साल कारावास की सजा आधिकारिक खुफिया कानून के तहत सुनाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ