स्विट्जरलैंड के एक लक्जरी रिसॉर्ट में चल रही ऐतिहासिक अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दौरान एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का कूटनीतिक पल देखने को मिला. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस वैश्विक मंच से अपनी जिंदगी के दो सबसे पसंदीदा भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के नामों का खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत सुर्खियां बटोर लीं.
इस बैठक की शुरुआत में बोलते हुए जेडी वेंस ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में दो पसंदीदा पाकिस्तानी और भारतीय लोग हैं – एक मेरी भारतीय पत्नी (उषा वेंस) हैं और दूसरे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर हैं जो यहां मौजूद हैं.’
यह भी पढ़ें : ‘शांति वार्ता फेल हुई तो US वसूलेगा टोल टैक्स’, होर्मुज स्ट्रेट विवाद पर ट्रंप की ईरान को दो टूक
महीनों पुराने तनाव के बाद कूटनीतिक सफलता
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने इस दौरान खुशी जताई कि वाशिंगटन और तेहरान महीनों से चले आ रहे गंभीर संघर्ष का एक राजनयिक समाधान खोजने में सफल रहे हैं. हालांकि, जेडी वेंस ने यह भी जोड़ा कि अब यह देखना बाकी है कि दोनों देश इस मोड़ से आगे बढ़कर कितना कुछ हासिल कर सकते हैं. उन्होंने संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए कहा, ‘अब हमारे सामने सवाल यह है कि हम एक साथ मिलकर और कितना हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं?’
मध्य पूर्व के भविष्य को बदलने की कोशिश
वेंस ने कूटनीति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता मध्य पूर्व में संबंधों को स्थायी रूप से बदलने की है. उन्होंने कहा, ‘क्या हम इस क्षेत्र के संबंधों को हमेशा के लिए बदल सकते हैं, या हम चीजों को पुराने ढर्रे पर ले जाएंगे? पुरानी राह पर लौटना हमारी पसंद नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा होने की संभावना हमेशा बनी रहती है.’
यह भी पढ़ें : ‘मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना-देना नहीं’: फोटो पर छिड़ी ‘जंग’, जॉर्जिया मेलोनी का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा पलटवार
यह ऐतिहासिक बैठक पाकिस्तान और कतर जैसे प्रमुख मध्यस्थ देशों के प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में आयोजित की जा रही है. वेंस ने ईरान के साथ इस आमने-सामने की बैठक को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और उम्मीद जताई कि इससे मध्य पूर्व की अस्थिरता दूर होगी, शांति को बढ़ावा मिलेगा.
हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर फोकस
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी इतने उच्च स्तर पर बैठक नहीं हुई थी. उन्होंने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने, इस नाजुक अंतरिम समझौते को एक स्थायी शांति समझौते में बदलने और हॉर्मुज को खुला रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
58 mins agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
17 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
21 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines