Japanese Princess Mako Kei Komuro Love Story: कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। यह न अमीरी देखता है न गरीबी। प्यार दो दिलों का मेल होता है। इसके लिए लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। आज हम बात ऐसी राजकुमारी की करेंगे, जिसने एक आम आदमी से शादी करने के लिए अपने शाही परिवार से भी नाता तोड़ लिया। इतना ही नहीं, उसने शाही परिवार से नाता तोड़ने पर मिले 1.3 मिलियन डॉलर को भी ठुकरा दिया। इस राजकुमारी का नाम है- माको।
23 अक्टूबर 1991 को माको का हुआ जन्म
जापान के प्रिंस अकिशिनो और राजकुमारी किको की माको सबसे बड़ी संतान हैं। माको का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाकुशुइन स्कूल से की। हालांकि, बाद में शाही परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के साथ एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की।
2012 में माको की कोमुरो से हुई मुलाकात
माको की अपने प्रेमी केई कोमुरो से मुलाकात 2012 में हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। उनका प्यार परवान चढ़ता गया। कोमुरो एक साधारण परिवार से आते हैं। वे 2018 में फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चले गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने माको के साथ ऑनलाइन बातचीत जारी रखी।
हर हाल में कोमुरी से शादी करना चाहती थीं माको
माको और कोमुरो जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। उनकी शादी के खिलाफ टोक्यो में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2017 के एक घोटाले में शामिल होने को लेकर कोमुरो की मां के खिलाफ नारे भी लगाए, लेकिन राजकुमारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह कोमुरो से हर हाल में शादी करना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें: जयपुर की महारानी को तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे 5 महीने, आखिर क्यों?
प्रेमी से शादी के लिए राजकुमारी ने छोड़ी शाही उपाधि
माको यह बात जानती थीं कि अगर वह कोमुरो से शादी करेंगी तो उन्हें अपनी शाही उपाधि छोड़नी पड़ेगी। इसके बावजूद उन्होंने 2021 में अपने प्रेमी से शादी कर ली। शाही दर्जा खोने के लिए माको को 1.3 मिलियन डॉलर मिलना था, लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया। वर्तमान में माको अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में विवाहित जीवन का आनंद उठा रही हैं। कोमुरो न्यूयॉर्क में वकील के तौर पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: मूछों वाली राजकुमारी जिसपर आया सैकड़ों लोगों का दिल, रिजेक्ट होने पर 13 ने कर ली आत्महत्या
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
2 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
11 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
13 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
18 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
20 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
22 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines