कौन है वह शख्स, जिससे शादी करने के लिए राजकुमारी ने तोड़ दिया शाही परिवार से नाता; जीने लगीं आम जिंदगी

Mako Komuro Love Story: जापान की राजकुमारी माको ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए शाही परिवार से नाता तोड़ लिया। अब वह आम जिंदगी जी रही हैं।

japanese princess moko kei komuro love story

राजकुमारी माको ने प्रेमी के लिए तोड़ा शाही परिवार से नाता

Japanese Princess Mako Kei Komuro Love Story: कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। यह न अमीरी देखता है न गरीबी। प्यार दो दिलों का मेल होता है। इसके लिए लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। आज हम बात ऐसी राजकुमारी की करेंगे, जिसने एक आम आदमी से शादी करने के लिए अपने शाही परिवार से भी नाता तोड़ लिया। इतना ही नहीं, उसने शाही परिवार से नाता तोड़ने पर मिले 1.3 मिलियन डॉलर को भी ठुकरा दिया। इस राजकुमारी का नाम है- माको।

विज्ञापन

23 अक्टूबर 1991 को माको का हुआ जन्म

विज्ञापन

जापान के प्रिंस अकिशिनो और राजकुमारी किको की माको सबसे बड़ी संतान हैं। माको का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाकुशुइन स्कूल से की। हालांकि, बाद में शाही परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के साथ एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की।

2012 में माको की कोमुरो से हुई मुलाकात

विज्ञापन

माको की अपने प्रेमी केई कोमुरो से मुलाकात 2012 में हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। उनका प्यार परवान चढ़ता गया। कोमुरो एक साधारण परिवार से आते हैं। वे 2018 में फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चले गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने माको के साथ ऑनलाइन बातचीत जारी रखी।

हर हाल में कोमुरी से शादी करना चाहती थीं माको

विज्ञापन

माको और कोमुरो जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। उनकी शादी के खिलाफ टोक्यो में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2017 के एक घोटाले में शामिल होने को लेकर कोमुरो की मां के खिलाफ नारे भी लगाए, लेकिन राजकुमारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह कोमुरो से हर हाल में शादी करना चाहती थीं।

विज्ञापन

प्रेमी से शादी के लिए राजकुमारी ने छोड़ी शाही उपाधि

माको यह बात जानती थीं कि अगर वह कोमुरो से शादी करेंगी तो उन्हें अपनी शाही उपाधि छोड़नी पड़ेगी। इसके बावजूद उन्होंने 2021 में अपने प्रेमी से शादी कर ली। शाही दर्जा खोने के लिए माको को 1.3 मिलियन डॉलर मिलना था, लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया। वर्तमान में माको अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में विवाहित जीवन का आनंद उठा रही हैं। कोमुरो न्यूयॉर्क में वकील के तौर पर काम करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ