World Smallest Rubik Cube: जापान में दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब लाॅन्च किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा है। इसका वजन सिर्फ 0.33 ग्राम है। कुछ लोगों के लिए रूबिक क्यूब हमेशा ही एक पहेली रहा है। जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि यह ऐसा गेम है जिसमें अलग-अलग रंग के बाॅक्स होते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं दुनिया का सबसे छोटा रूबिक क्यूब कैसे बना?
जापान की एक खिलौना बनाने वाली कंपनी मेगाहाउस ने दुनिया के सबसे छोटे क्यूब का निर्माण किया है। यह इतना छोटा है कि एक नाखून के नीचे फिट हो सकता है। इसको हल करने के लिए चिमटी की जरूरत पड़ सकती है। एल्यूमिनियम से बने इस क्यूब का वजन सिर्फ 0.33 ग्राम है और ये चारों ओर से 0.19 इंच लंबा और चौड़ा है। जोकि एक सामान्य रूबिक क्यूब के आकार का लगभग एक हजारवां हिस्सा होता है।
ये भी पढ़ेंः मशहूर मॉडल इन्फ्लुएंसर की हत्या, फ्लैट में बिस्तर पर मिला शव; चाकू से गोदकर ली जान… कौन है कातिल?
ऑर्डर कर ऑनलाइन मंगवा सकेंगे
दुनिया के सबसे छोटे क्यूब का निर्माण करने में इस जापानी कंपनी को पूरे 2 साल लगे। इतना छोटा होने के बावजूद इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 595 रुपये है। लाॅन्चिंग के बाद दुनिया का सबसे छोटा क्यूब ऑनलाइन ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जिसकी शिपिंग अगले साल अप्रैल तक हो सकती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड ने अगस्त में इसको दुनिया का सबसे छोटा क्यूब घोषित कर दिया था। रूबिक क्यूब के आविष्कार को 50 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में 50वीं एनिवर्सरी पर सबसे छोटे क्यूब का लाॅन्च होना एक बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! सूर्य में भीषण विस्फोट होगा, भयंकर तूफान मचा सकता है तबाही; धरती पर मंडरा रही ‘आफत’
संबंधित खबरें
अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
6 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
8 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
9 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
10 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
12 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
14 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
15 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
16 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines