World Latest News: जापान के जंगलों में इस समय भीषण आग लगी हुई है। इवाते प्रीफेक्चर के ओफुनातो शहर के जंगलों में लगी आग की वजह से बड़ी तबाही हुई है। जापानी मीडिया के अनुसार अब तक एक शख्स की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 80 से अधिक इमारतें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी हैं। हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है। शुष्क मौसम और हवाओं की वजह से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आग ने लगभग 1800 हेक्टेयर (4450 एकड़) से अधिक इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है।
यह भी पढ़ें:Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी
जापान के इतिहास में लगी यह अब तक की सबसे गंभीर आग है। आग पहले ओफुनातो शहर में लगी, जिसने बाद में बड़े जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक एक जली हुई बॉडी बरामद की जा चुकी है। वहीं, 80 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आग के कारण ओफुनातो और सानरिकु इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जापान की अग्निशमन और आपदा प्रबंधन एजेंसी (FDMA) ने भी इसकी पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार यह 1992 के बाद जापान में लगी सबसे बड़ी आग है।
पिछले साल 1300 जंगलों में लगी थी आग
उस समय आग की वजह से होक्काइडो के काशीरो क्षेत्र में भीषण तबाही देखने को मिली थी। फिलहाल आग पर काबू पाने में दमकल विभाग और आपातकालीन विभाग के कर्मचारी जुटे हैं। हवाओं और शुष्क मौसम के कारण बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। बचाव कार्यों में हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है। जापान के यमुनाशी प्रीफेक्चर और इवाते के अन्य क्षेत्रों के जंगलों में भी आग लगने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
आग लगने की वजह जलवायु परिवर्तन का बढ़ता असर बताया जा रहा है। जापान के जंगलों में अक्सर फरवरी से मार्च के बीच शुष्क और तेज हवाओं की वजह से आग लगती है। ऐसी परिस्थितियां आग के अनुकूल मानी जाती हैं। 2023 में जापान के 1300 जंगलों में आग लगने के मामले सामने आए थे। 1970 के दशक के बाद लगातार आग के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
5 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
11 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
13 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
15 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
16 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
19 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
19 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
20 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines