Japanese Political Candidate Strips To Win Votes : अब समय ऐसा है जब राजनीति में शामिल लोगों का कोई भरोसा नहीं रह गया है। वोट पाने के लिए नेता कुछ भी कर गुजरते हैं। इसी कड़ी में अब नाम आया है जापान की एक महिला नेता का जिन्होंने वोट पाने के लिए शर्म की सारी हदें पार कर दीं। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे एक चुनाव में प्रत्याशी इस महिला ने वोट पाने के लिए नेशनल टेलीविजन पर कपड़े उतार दिए। इस रिपोर्ट में समझिए पूरा मामला।
इस अनोखी प्रत्याशी की पहचान एनएचके पार्टी की उम्मीदवार एयरी उचिनो के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी चुनावी कैंपेन को प्रमोट करने वाले एक अजीबोगरीब वीडियो में उचिको अपने कपड़े उतारते नजर आईं। इस दौरान व्यूअर्स से उन्होंने यह भी पूछा कि क्या मैं इतनी सेक्सी हूं कि वोट जीत सकूं? उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बटन अप शर्ट पहने एक टेबल पर बैठी नजर आती हैं।
पॉलिटिल स्टंट का हो रहा विरोध
वीडियो में वह एनिमे स्टायल की आवाज में जापानी मतदाताओं से बात करती हैं। इसके बाद वह अपने कपड़े उतारने शुरू कर देती हैं। वीडियो के अंत में उनके शरीर पर केवल एक रिवीलिंग ट्यूब टॉप बचता है। इसके बाद वह इस तरह पोज देती हैं मानो टॉपलेस हों। वह अपने वीडियो में कहती हैं, ‘मैं बहुत क्यूट हूं। प्लीज मेरा कैंपेन ब्रॉडकास्ट देखिए। क्या आपको लगता है कि मैं सेक्सी हूं?’ उनके इस पॉलिटिकल स्टंट की आलोचना भी हो रही है। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया है।
सोशल मीडिया पर उचिको के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिका कि ये सच है कि लोग अलग दिखने की कोशिश करते हैं। समय के साथ इस तरह के लोगों की सच्चाई सामने आनी तय है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अब ऐसा समय आ गया है कि नियम बदलने जरूरी हो गए हैं। अब दौड़ असली मुद्दों से भटक चुकी है। एक और यूजर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप चुनावों में फ्रीडम ऑफ स्पीच की कितनी बात करते हैं। यह जनता के हित के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें: जितनी देर में कपड़े पहनेंगे उतने में चार्ज हो जाएगी कार! क्रांति ला सकती है नई बैटरी
ये भी पढ़ें: आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर हो सकता है जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढा अनोखा प्लैनेट
ये भी पढ़ें: अगले साल होगी विनाश की शुरुआत! क्या कहती हैं Baba Vanga की भविष्यवाणियां?
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
3 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
19 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines